-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Niti Aayog Report Urges India To Adopt Turkish Model For Skilling Entrepreneurs
जिस तुर्किए ने ऑपरेशन सिंदूर पर दिया था धोखा, उसकी तारीफ में नीति आयोग ने पढ़े कसीदे, कहा- हमें उससे सीखने की जरूरत
- Written By: अक्षय साहू
नीति आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में तुर्किए की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। आयोग का कहना है कि भारत को छोटे और मझोले उद्यमों के विकास के लिए तुर्किए से सीखना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर में तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया था।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर में तुर्किए ने भारत को धोखा देते हुए पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किए ने पाकिस्तान को भारत पर हमला करने के लिए हथियार दिए थे। इसे लेकर भारत के लोगों में तुर्किए के लिए भारी गुस्सा है। लेकिन इसी बीच नीति आयोग ने उसकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। नीति आयोग का कहना है कि भारत को तुर्किए से सीखना चाहिए।
नीति आयोग ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें आयोग ने सुझाव दिया है कि भारत को देश में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए तुर्किए से सीखना चाहिए और खासकर छोटे और मझोले उद्यमों को अपने विकास का रास्ता तुर्किए के रोडमैप के हिसाब से तय करना चाहिए।
तुर्किए से सीख सकता है भारत
नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तुर्किए दुनिया के उन देशों में से है जहां से भारत को सीख लेनी चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक भारत तुर्किए से सीख सकता है कि छोटे और मझोले उद्यमों में कौशल की कमी को कैसे दूर किया जा सकता है। आयोग ने रिपोर्ट में कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया और तुर्किए में संचालित कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया है, जिससे मझोले उद्यमों को प्रोत्साहित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान क्यों दिखा रहा है आक्रामक तेवर? जानिए पूरी कहानी
नीति आयोग ने तुर्किए के कोसजेब संगठन उद्यमिता का उदाहरण देते हुए कहा कि तुर्किए का कोसजेब संगठन उद्यमिता पर डिस्टेंस ट्रेनिंग देता है। यह एक ऑनलाइन कार्यक्रम है जिसके जरिए समय और स्थान की बाधाओं के बिना एक प्रभावी और आसान उद्यमिता ट्रेनिंग देता है। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग उद्यमियों के लिए तरजीही उपचार का भी प्रावधान करता है।
पंजाब के तीन युवक ईरान से किडनैप, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फंसाया, अब मांग रहे 1 करोड़
हमें उससे सीखने की जरूरत
नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम सब्सिडी दर पर और हाशिये पर मौजूद समूहों के लिए निःशुल्क मुहैया कराए जा सकते हैं। जैसा कि तुर्किए अपने यहां कोसजेब संगठन उद्यमिता के जरिए करता है। नीति आयोग की रिपोर्ट मझोले उद्यमों को वैश्विक बाजार में सफल होने के लिए तुर्किए से कौशल विकास की प्रथाओं को अपनाने की अनुशंसा करती है। आयोग ने भारत को सीखने की जरूरत है।
Niti aayog report urges india to adopt turkish model for skilling entrepreneurs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
Jul 03, 2026 | 04:27 PMठाणे में दिवंगत भाऊसाहेब परांजपे की स्मृति में श्रद्धांजलि और छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Jul 03, 2026 | 04:24 PMनागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
Jul 03, 2026 | 04:23 PMमुरैना : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजों ने चाचाओं पर लाठियों से हमला कर की फायरिंग, गांव में फैली दहशत
Jul 03, 2026 | 04:22 PMAlpha Vs Baby Do Die Do Review: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ या हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’,किसका बजा डंका?
Jul 03, 2026 | 04:19 PMATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
Jul 03, 2026 | 04:14 PMहर साल क्यों बदल जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? पहले 30 जून, इस साल 3 जुलाई, क्या है इसके पीछे की वजह?
Jul 03, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














