Weather Update: नए साल पर यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में भी छाया रहेगा कोहरा; पढें मौसम का ताजा अपडेट
Aaj ka Mausam: राजधानी दिल्ली भी समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। IMD ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के लिए अलर्ट जारी किया है, जो 4 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Weather Update: नए साल पर यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में भी छाया रहेगा कोहरा
नवभारत डेस्क: देश के कई राज्यों में जोरदार ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली भी समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में उत्तरी भारत में मौसम की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने एक और पश्चिमी विक्षोभ के लिए अलर्ट जारी किया है, जो 4 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस वजह से 1 से 3 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही 4 और 5 जनवरी 2025 को छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
IMD की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की आशंका नहीं है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य तथा पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
इन राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट
बता दें कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
मौसम का महा-अलर्ट: अगले कुछ घंटों में 17 राज्यों में बरपेगा कुदरत का कहर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
आज का मौसम
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।
