-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Neet Ug Result Released On The Orders Of Supreme Court Results Will Be Visible Center Wise And City Wise
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर NEET-UG रिजल्ट जारी, केंद्रवार और शहरवार दिखेंगे नतीजे
- Written By: शानू शर्मा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए आज नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। ये नतीजे केंद्रवार और शहरवार घोषित किए गए है। अदालत की ओर से फैसला सुनाते हुए कहा गया था कि अभ्यार्थियों के पहचान को सामने ना लाते हुए रिजल्ट जारी किया जाए

NEET UG (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज नीट यूजी के एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट केंद्रवार और शहरवार घोषित कर दिया है। इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के बाद जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि अभ्यार्थियों के पहचान के उजागर किए बिना परिणाम घोशित किया जाए। जिसके बाद अब केंद्रवार और शहरवार रिजल्ट घोषित किया गया है।
एनटीए द्वारा जारी किए गए नतीजे को आप उसके आधिकारिक वेबसाइट http://neet.ntaonline.in./ पर देख सकते हैं। इससे पहले इस परीक्षा के नतीजे पांच जून को घोषित किए जा चूके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे नए प्रारुप में जारी किया गया है।
कोर्ट का आदेश
जारी किए परिणाम में अभी उन केंन्द्रों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है जहां पेपर लीक का मामला सामने आया था। इस मामले में अभी जांच चल रही है। जिसकी वजह से उन सेंटर के नतीजों को रोक कर रखा गया है। 18 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में 20 जुलाई को दोपाहर 12 बजे केंद्रवार नतीजे घोषित करने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट में दो दर्जन से भी अधिक याचिकाएं लंबित है। इन याचिकाओं में परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने और कोर्ट की निगरानी में नए सिरे से जांच करने की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
छात्रों की मांग
वहीं एनटीए ने सफाई देते हुए कहा था कि कुछ चुनिंदा जगहों पर ही पेपर लीक के मामले आए हैं। यह कोई सिस्टेमेटिक फेल्योर नहीं है। वहीं मामले की सुनवाई कर रहे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ की ओर से कहा गया था कि आपको इस बात को साबित करना होगा की व्यापक तौर पर परीक्षा में गड़बड़ियां हुई है या फिर पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद आपके दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग पर चर्चा की जाएगी। छात्रों के वकील की इस मांग पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।
बता दें कि इस परीक्षा में 23 लाख 33 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें 571 शहरों के 4,750 केंद्र शामिल थें। इसके अलावा 14 विदेशी शहरों में भी परीक्षा लिया गया था। जिसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों शामिल हुए थे।
Neet ug result released on the orders of supreme court results will be visible center wise and city wise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
Jul 13, 2026 | 09:19 AMआसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jul 13, 2026 | 09:17 AMPranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMHindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
Jul 13, 2026 | 09:03 AMयवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














