झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, नेपाल से हुआ गिफ्तार

DINESH GOP
PHOTO- @i_raghavmishra
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) का इनामी नक्सली (naxalite) आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उसे नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कई सालों से नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहे कुख्यात नक्सली लीडर दिनेश गोप (Naxalite leader Dinesh Gop) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने NIA के साथ मिलकर नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिनेश  नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का हेड है। उस पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित है। NIA ने भी 5 लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा है।  

बता दें कि नक्सली लीडर  दिनेश गोप की तलाश लम्बे समय से हो रही थी। पुलिस और सीआरपीएफ दोनों 15 सालों से कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह  झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में एक्टिव था। आखिरकार  दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।  

https://twitter.com/i_raghavmishra/status/1660190826943873024

पुलिस ने बताया कि उसके कई साथी अब तक फरार हैं।  दिनेश गोप से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वह कई नक्सली गतिविधियों की जानकारी देगा। बता दे कि इससे पहले नवंबर 2021 को भी दिनेश को पकड़ने की कोशिश की गई थी।  लेकिन वह बचकर भाग निकला था।दिनेश गोप झारखंड के खूंटी जिला का रहने वाला है और उसके ऊपर पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।