-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Navy Chief Operation Sindoor Says Shifting Geopolitical Ongoing Conflicts Increased Our Task
ऑपरेशन सिंदूर से कांपे दुश्मन, नौसेना जहाज-पनडुब्बियों के साथ थी तैयार: नेवी चीफ
- Written By: अर्पित शुक्ला
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी की त्वरित, नपी-तुली प्रतिक्रिया ने भारत की सामरिक मजबूती और समुद्री प्रभुत्व को प्रदर्शित किया।

नेवी चीफ (File Photo)
नई दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बियां और विमान संचालन के लिए पूरी तरह तैयार और तैनात थे, जिससे समुद्री क्षेत्र में ‘‘हमारे पश्चिमी दुश्मन की किसी भी संभावित कार्रवाई” को रोकने के लिए ताकत और तैयारी का पता चलता है। यहां नौसेना भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में अपने संबोधन में एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘इस तीव्र और नपी-तुली प्रतिक्रिया ने न केवल हमारी सामरिक मजबूती और समुद्री प्रभुत्व को प्रदर्शित किया, बल्कि दृढ़ संकल्प का स्पष्ट संदेश भी दिया। और मैं कहना चाहूंगा कि इससे हमारे शत्रु को समय रहते संघर्ष विराम का अनुरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा।”
नौसेना प्रमुख ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर किसी भी आतंकी हमले को देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना मानने संबंधी भारत के निर्णय का भी जिक्र किया। एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘किसी भी आतंकी हमले को युद्ध छेड़ना मानने संबंधी भारत के नये रुख ने हमारे संचालन दृष्टिकोण में नया आयाम जोड़ा है।” उन्होंने कहा, ‘‘जटिलताओं से भरे युग और तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में नौसेना की भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।”
हमारी जिम्मेदारी काफी बढ़ा दी
एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक, भू-रणनीतिक परिदृश्य और वर्तमान में चल रहे संघर्षों ने ‘‘हमारी जिम्मेदारी काफी बढ़ा दी है।” नौसेना अलंकरण समारोह 2025 में पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह अवसर ‘‘खतरनाक या मुश्किल परिस्थितियों में बहादुरी” और ‘‘स्वयं से पहले (राष्ट्र की) सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता” की स्थायी भावना का प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
‘ऑपरेशन संकल्प’ को लेकर कार्यक्रम
एडमिरल त्रिपाठी ने ‘ऑपरेशन संकल्प’ के दौरान नौसेना के पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में असाधारण पेशेवर प्रदर्शन के लिए कमोडोर कार्तिक श्रीमल को प्रतिष्ठित युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया। नौसेना अलंकरण समारोह का आयोजन नवनिर्मित नौसेना भवन में पहली बार किया गया। भारतीय नौसेना ने दिसंबर 2023 में ‘ऑपरेशन संकल्प’ शुरू किया था, जिसके तहत उसने लाल सागर, अदन की खाड़ी, उत्तरी अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट के पास समुद्री लूट रोधी, ड्रोन रोधी और मिसाइल रोधी अभियान चलाए।
धर्मनिरपेक्ष हमारी संस्कृति का मूल नहीं, इसे हटाया जाए, शिवराज सिंह का बड़ा बयान
समारोह के दौरान, नौसेना प्रमुख ने अन्य नौसैन्य कर्मियों को नौसेना पदक (वीरता), नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए, जिन्होंने नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धि का प्रदर्शन किया है और उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा दी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Navy chief operation sindoor says shifting geopolitical ongoing conflicts increased our task
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NCERT पुस्तकों की पायरेसी पर घमासान, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग
Jun 27, 2026 | 02:54 PMनासिक सिटीलिंक बसों में ‘स्मार्ट टिकटिंग प्रणाली’ शुरू, क्यूआर कोड और एनसीएमसी कार्ड से मिलेगा कैशलेस सफर
Jun 27, 2026 | 02:52 PMनागपुर तो पीछे रह गया साहब! केंद्रीय मंत्री नायडू ने दिखाई हकीकत, कछुआ चाल से कब तक होगा विकास?
Jun 27, 2026 | 02:49 PMऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
Jun 27, 2026 | 02:37 PMनासिक में औद्योगिक विकास के लिए जिलाधिकारी का कड़ा रुख, ‘उद्योग मित्र’ बैठक में बिजली के लिए 10 करोड़ का ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:37 PMMaha TET Paper Leak: कहां से हुआ TET का पेपर लीक? साल 2025 में भी दागदार हुई थी परीक्षा
Jun 27, 2026 | 02:37 PMकांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













