माता दुर्गा के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे का तोहफा, अब इन स्टेशनों पर मिलेगी नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली
शारदीय नवरात्रि के खास मौके पर रेलयात्रियों का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे नई सौगात दी हैं जहां पर 150 से ज्यादा स्टेशनों पर नवरात्रि की व्रत वाली स्पेशल थाली की शुरुआत की है। रेलवे के इस खास तोहफे से भक्तों को आसानी होगी।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Oct 09, 2024 | 02:44 PM
नवरात्रि पर व्रत की थाली (सौ.सोशल मीडिया)
Indian Railway Vrat Thali:शारदीय नवरात्रि का दौर जहां पर चल रहा है वहीं पर इस दौरान माता दुर्गा के भक्त माता की आराधना भक्ति भाव के साथ कर रहे है साथ ही व्रत रखते हैं। इस नवरात्रि के खास मौके पर रेलयात्रियों का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे नई सौगात दी हैं जहां पर 150 से ज्यादा स्टेशनों पर नवरात्रि की व्रत वाली स्पेशल थाली की शुरुआत की है। रेलवे के इस खास तोहफे से भक्तों को आसानी होगी।
जानिए किन स्टेशनों पर की शुरू
नवरात्रि के मौके को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इन मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे और मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा शुरु की है। इस सुविधा से नवरात्रि के दौरान यात्रा कर रहे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के स्वादिष्ट व्रत वाली थाली मिल जाएगी।बताया जा रहा है कि, रेलवे ने इस स्पेशल व्रत वाली थाली को खास तौर पर नवरात्रि का त्योहार ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। इस दौरान थाली को सजाते हुए इसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है।
जानिए कैसे ऑर्डर कर सकेंगे थाली
यहां पर नवरात्रि के दौरान आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और आपका व्रत हैं तो यहां पर ट्रेन में यह सुविधा आसानी से आपको मिल जाएगी। दरअसल यहां पर यात्री ऑनलाईन व मोबाई ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को ऑर्डर करने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है।यहां पर आप मोबाइल फोन पर जिसमें यात्री IRCTC की ऐप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं या ऑनलाइन IRCTC की e-catering साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है। इसके साथ ही आपका ऑर्डर स्वीकार लिया जाता है और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा। समय-समय पर रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देता है।
Navratri vrat special thali will be available at these 150 stations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 09, 2024 | 12:00 PM
