पंजाब में आप के क्लीन स्वीप पर सिद्धू ने दी बधाई, कहा- जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ

वहीं इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने (Raghav Chadda) ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है।
Navjot Singh Sidhu congratulates AAP on clean sweep in Punjab, says - humbly accept the mandate
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव के नतीजों (Punjab Election Result 2022) में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन का उभरी है। 117 सीटों में से आप अब सबसे अधिक 91 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में आप के प्रदर्शन के बाद पंजाब कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार करली है।

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए आप को बधाई दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेत के बीच आप को बधाई दी। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जनता की आवाज भगवान की आवाज है.... पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ…. आप को बधाई!!!'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बहुमत को इंक़लाब बताते हुए कहा है कि, इस इंकलाब के लिए राज्य के लोगों को बधाई। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।'' उन्होंने पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

वहीं इससे पहले आप नेता राघव चड्ढा ने (Raghav Chadda) ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है।आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है। उन्होंने कहा, बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com