Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म, अमित शाह बोले- राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष कृपा अब समाप्त

  • By सूर्यकांत तिवारी
Updated On: Apr 22, 2023 | 01:48 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly elections) अब ज्यादा दिन नहीं रह गया है। सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। कर्नाटक चुनाव पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया है कि राज्य के चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने गैरसंवैधानिक रूप से राज्य में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया था। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। 

उन्होंने कहा कि इसलिए कर्नाटक बीजेपी सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। उसकी जगह राज्य की बीजेपी सरकार ने ओबीसी आरक्षण के लिए काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष कृपाओं को समाप्त कर दिया और संविधान को दुरुस्त कर दिया।

"Ended special favour meant for scoring political points," Amit Shah on scrapping Muslim quota in Karnataka Read @ANI Story | https://t.co/TiLtR4GqKC#AmitShah #Karnataka #KarnatakaElections2023 #Congress #BJP pic.twitter.com/TQqu0Wd79d — ANI Digital (@ani_digital) April 22, 2023

अमित शाह ने कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं और पहलों से आम आदमी को फायदा हुआ है। कर्नाटक के एक करोड़ लोगों का मानना है कि बीजेपी उनके लिए काम कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

अंबरनाथ में बड़ा सियासी उलटफेर: कांग्रेस के 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल, शिवसेना को लगा झटका

कांग्रेस नेता हिदायतुल्लाह पटेल कीं मौत से सुलग उठा अकोला, समर्थकों का उग्र आंदोलन, इलाके में तनाव

ये लोग बार-बार भगवान राम का…कांग्रेस पर क्यों भड़क गए तेज प्रताप यादव, VIDEO में समझें पूरा माजरा

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा को ‘दरकिनार’ करने पर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा हमारे नेता हैं। वह केंद्रीय संसदीय बोर्ड के एक सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने अपनी उम्र के कारण दूसरों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में सेवानिवृत्ति की कोई अवधारणा ही नहीं है।

Muslim reservation ended in karnataka amit shah said special favor given for the purpose of political gain is now over

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2023 | 01:48 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Congress
  • Muslim Reservation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.