CM शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर वाले पोस्टर मामले में पुलिस की कार्रवाई, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal, Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chouhan, MP Police, Madhya Pradesh Police, CM Shivraj Singh Chauhan picture poster case
CM शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर पोस्टर मामले में कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए माणक चौक रतलाम के थाना प्रभारी अनुराग यादव Pic Source: ANI
Published on: 
Updated on: 

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की तस्वीर वाले पोस्टर मामले पर एमपी पुलिस (MP Police) ने कार्रवाई की है। जगह- जगह लगाए गए इस पोस्टर को पुलिस ने हटावाया और मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।

मामले में मुकदमा दर्ज, CCTV भी खंगाली जा रही है
रतलाम शहर में कुछ स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए जाने पर माणक चौक रतलाम के थाना प्रभारी अनुराग यादव ने कहा कि कल रात सूचना मिली कि इस प्रकार के पोस्टर लगे हुए हैं। मामले में समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। CCTV की जांच भी की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है। 

क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तस्वीर के साथ फोन-पे (PhonePe)QR कोड  का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है। यह पोस्टर राजधानी भोपाल और ग्वालियर और रतलाम शहर में नजर में आ रहे हैं। हांलांकि पुलिस ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए पोस्टर्स को हटा दिया है। साथ ही मामले में कई धाराओं के सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।