मध्य प्रदेश में हुआ विभागों का बंटवारा; CM मोहन यादव ने गृह विभाग अपने पास रखा, देवड़ा को वित्त विभाग, देखें लिस्ट
- Written By: किर्तेश ढोबले
भोपालल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार को मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया तथा गृह विभाग अपने पास रखा, जबकि उपमुख्यमंत्री एम जगदीश देवड़ा (M Jagadish Deora) को वित्त मंत्रालय और दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग दिया। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 31 है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने गजट अधिूचना में कहा कि यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), जनसंपर्क, जेल, खनन, विमानन, औद्योगिक नीतियां और निवेश संवर्धन के अलावा वे सभी विभाग अपने पास रखे हैं, जो विशेष रूप से किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत के बाद यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।
मंत्रिपरिषद के सभी माननीय मंत्री साथियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर, स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प को सिद्ध करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व… pic.twitter.com/nx7ysnmUxE — Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) December 30, 2023
सम्बंधित ख़बरें
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
उपमुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त के अलावा वाणिज्यिक कर विभाग भी दिया गया है। देवड़ा चौहान सरकार में भी वित्त मंत्री थे। दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को शहरी विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग दिया गया है। विजय शाह जनजातीय मामले और भोपाल गैस त्रासदी विभाग संभालेंगे। जबलपुर के पूर्व सांसद राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग संभालेंगे, जबकि एक अन्य पूर्व सांसद राव उदय प्रताप सिंह को परिवहन और स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है।
