-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Monsoon Withdrawal From North India Heavy Rain Alert In Many States
Kal Ka Mausam: भारत के मस्तक से विदाई को तैयार मानसून, लेकिन कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
- Written By: अभिषेक सिंह
IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, भारत के मस्तक से मानसून विदा होने को तैयार है। हालांकि, उत्तराखंड में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Alert: जून के महीने में जब से मानसून ने दस्तक दी है, तबसे लगातार देश के हर-एक हिस्से में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर झमाझम हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल यानी रविवार 21 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, भारत के मस्तक से मानसून विदा होने को तैयार है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल के लिए किसी भी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, उत्तराखंड में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यूपी-एमपी और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। लेकिन दोपहर में कड़कती धूप ने उमस और चिपचिपी गर्मी में इजाफा कर दिया। रविवार को भी यूपी का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। बात करें एमपी और बिहार के मौसम की तो इन दोनों ही राज्यों में कल गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मानसून की देरी से तप रहा प्रयागराज, भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग; बारिश का बेसब्री से इंतजार
गर्मी का द एंड! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Maharashtra Weather: आज से सक्रिय होगा मानसून, मुंबई समेत 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का मौसम
नागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल इन दोनों ही पश्चिमी भारतीय राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। पश्चिमी और पूर्वी गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। IMD ने इन दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।
बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट का मौसम
पश्चिम बंगाल के तटीय और हिमालयी दोनों ही हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी यहां मध्य में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही IMD ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: सावधान! अगले 24 घंटों में शुरू हो जाएगा बारिश का चक्र, नवरात्रि पर भी पड़ेगा असर
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
बात करें अन्य राज्यों के मौसम की तो, कल झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुजचेरी में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इन सभी राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, केरल में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
Monsoon withdrawal from north india heavy rain alert in many states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे जिले में मतदाता सूचियों का ‘SIR’ प्रोग्राम, 58 प्रतिशत हुई मैपिंग, 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO
Jun 29, 2026 | 09:33 PMएयरपोर्ट पर कबाड़े वाला! रिक्शा लेकर रनवे के पास पहुंचा शख्स, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे मुमकिन है?
Jun 29, 2026 | 09:32 PMमुरैना में साले की शादी में गए युवक का बस स्टॉप पर मिला शव; साढ़ू पर लगा हत्या का संगीन आरोप
Jun 29, 2026 | 09:19 PMदमोह में बड़े बाबा के दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के जैन दंपति पर गिरा सूखा पेड़; मौके पर ही दोनों की मौत
Jun 29, 2026 | 08:58 PM‘हरमनप्रीत अकेली जिम्मेदार नहीं,’ टीम इंडिया के बाहर होने पर भड़कीं अंजुम चोपड़ा; किसे ठहराया जिम्मेदार?
Jun 29, 2026 | 08:52 PMदर्यापूर सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो घायलों को किया अमरावती रेफर
Jun 29, 2026 | 08:49 PM1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे शिवराज सिंह चौहान; 30 जून को गुवाहाटी में लेंगे मीटिंग
Jun 29, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














