-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mohan Bhagwat Speech In Manipur Says If Hindus Dont Survive World Wont
हिंदू नहीं रहेंगे तो दुनिया नहीं रहेगी…मणिपुर में दहाड़े मोहन भागवत, बोले- हमने देखा सबका उदयास्त
- Written By: अभिषेक सिंह
Mohan Bhagwat in Manipur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मणिपुर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को अपने भाषण में उन्होंने सभ्यता, समाज और देश की ताकत के बारे में बात की।

मोहन भागवत (सोर्स- सोशल मीडिया)
RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मणिपुर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को अपने भाषण में उन्होंने सभ्यता, समाज और देश की ताकत के बारे में बात की। अपने भाषण के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि हमने एक बेसिक सोशल नेटवर्क बनाया है जिसकी वजह से हिंदू समाज बचा रहेगा। क्योंकि अगर हिंदू नहीं रहेंगे, तो दुनिया नहीं रहेगी।
भागवत ने कहा कि हर किसी को हालात पर सोचना होगा। हालात आते-जाते रहते हैं। दुनिया के सभी देशों ने अलग-अलग हालात का सामना किया है। कुछ देश उनमें खत्म हो गए। ग्रीस, मिस्र और रोम सब यहां से खत्म हो गए, लेकिन हममें कुछ ऐसा है कि हमारा वजूद बना हुआ है।
‘हिंदू नहीं रहेंगे, तो दुनिया नहीं रहेगी’
संघ प्रमुख ने कह कि भारत एक अमर समाज, एक अमर सभ्यता का नाम है। बाकी सब आए, चमके और चले गए। लेकिन हमने उन सभी का उत्थान और पतन देखा है। हम अभी भी हैं और रहेंगे क्योंकि हमने एक बेसिक सोशल नेटवर्क बनाया है। उसी की वजह से हिंदू समाज बचेगा। अगर हिंदू नहीं रहेंगे, तो दुनिया नहीं रहेगी। क्योंकि हिंदू समाज ही है जो समय-समय पर दुनिया को धर्म का सही मतलब और गाइडेंस देता है।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
‘भारत में डूबा ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य’
मोहन भागवत ने कहा कि हर समस्या खत्म हो सकती है। नक्सलवाद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह तब खत्म हुआ जब समाज ने तय किया कि वह इसे और बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी डूबता नहीं था। लेकिन भारत में उनका सूर्यास्त शुरू हो गया। हमने इसके लिए 90 साल तक कोशिश की। 1857 से 1947 तक हम सबने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। हमने उस आवाज को कभी दबने नहीं दिया। कभी यह कम हुई, कभी यह बढ़ी, लेकिन हमने इसे कभी दबने नहीं दिया।”
‘आत्मनिर्भर होनी चाहिए अर्थव्यवस्था’
आत्मनिर्भर इकॉनमी पर ज़ोर देते हुए आरएसएस चीफ ने कहा कि देश को किसी पर भी निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने काह कि हमारी इकॉनमी पूरी तरह से आत्मनिर्भर होनी चाहिए। हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपाई…तो कांग्रेसी नेता ने लिए मजे, बोले- यूज एंड थ्रो
भागवत ने आगे कहा कि हमारे पास आर्थिक क्षमता, मिलिट्री क्षमता और ज्ञान की क्षमता होनी और बढ़नी चाहिए। हमारा लक्ष्य देश को सुरक्षित और खुशहाल रखना होना चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि कोई भी नागरिक दुखी, गरीब या बेरोज़गार न रहे। सभी को देश के लिए काम करना चाहिए और खुशहाल ज़िंदगी जीनी चाहिए।
Mohan bhagwat speech in manipur says if hindus dont survive world wont
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














