-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mohan Bhagwat On True Education Service Over Selfishness
‘सेवा ही सच्ची शिक्षा’: केरल में बोले भागवत, कहा- स्वार्थ सिखाने वाली पढ़ाई नहीं
- Written By: सौरभ शर्मा
RRS प्रमुख मोहन भागवत ने केरल में शिक्षा को लेकर हुए एक आयोजन में अपने विचार रखे। यहां उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं होना चाहिए।

मोहन भागवत, (प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
RSS Chief Education View: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर भारतीय शिक्षा प्रणाली की विशेषताओं को रेखांकित किया है। केरल में आयोजित ‘ज्ञान सभा’ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो स्वार्थ नहीं, सेवा और त्याग सिखाए। भागवत ने इस मौके पर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो शिक्षा इंसान को सिर्फ नौकरी या पैसा कमाने का साधन बनाती है, वो अधूरी है। असली शिक्षा वो है जो आत्मनिर्भरता, संस्कार और समाज सेवा के लिए प्रेरित करे।
केरल में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में भागवत ने भारतीय परंपरा और जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यक्ति को ऐसा बनाना चाहिए जो कहीं भी अपने दम पर जीवन जी सके। भागवत के मुताबिक शिक्षा का मूल उद्देश्य सिर्फ करियर नहीं, समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे शिक्षा को सेवा से जोड़कर देखें।
शिक्षा का उद्देश्य आत्मनिर्भरता और सेवा होना चाहिए
मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक भारतीय शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, ना कि केवल डिग्रीधारी। उन्होंने बताया कि भारत की पुरातन शिक्षा पद्धति गुरुकुल प्रणाली से लेकर आधुनिक युग तक सेवा, संयम और त्याग की भावना पर आधारित रही है। भागवत ने कहा कि यदि कोई प्रणाली केवल स्वार्थ को बढ़ावा देती है, तो वह शिक्षा कहलाने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समाज के लिए जीने की प्रेरणा होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
चंद सेकेंड में मलबे ने सबकुछ निगला, वायनाड में फिर कुदरत का खौफनाक तांडव! देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, CM सतीशन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
करियर नहीं, संवेदनशील नागरिक बनाना है मकसद
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली को करियर उन्मुख न बनाकर, जीवन मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं, बल्कि ऐसा जीवन जीना है जिससे खुद भी आगे बढ़ें और समाज का भी कल्याण हो। भागवत ने युवाओं से अपील की कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल अपने लिए नहीं, समाज के उत्थान के लिए भी करें।
यह भी पढ़ें: ‘वाजपेयी की BJP अलग थी अब पहले जैसी…’ कांग्रेस का PM पर निशाना, बताई रणनीति
मोहन भागवत का यह दृष्टिकोण इस मुद्दे पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। ज्ञान सभा जैसे मंचों से जब शिक्षा में त्याग और सेवा की बात होती है, तब यह न केवल युवाओं को नई दिशा देता है बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगाता है।
Mohan bhagwat on true education service over selfishness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 09, 2026 | 09:02 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














