एमके स्टालिन की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि स्टालिन को बनाया गया तमिलनाडु का डिप्टी सीएम

तमिलनाडु से इस वक्त की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां आज यानी शनिवार को सीएम एमके स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल किए हैं। इस फेरबदल में सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है।
सनातन धर्म पर टिप्पणी मामले पर उदयनिधि को राहत, SC ने नई FIR दर्ज होने पर लगाई रोक
उदयनिधि स्टालिन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चेन्नईः तमिलनाडु से इस वक्त की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां आज यानी शनिवार को सीएम एमके स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल किए हैं। इस फेरबदल में सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है।

तमिलनाडु में एमके स्टालिन मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि सेंथिल बालाजी को फिर से मंत्री बनाया गया है। राजभवन ने इस संबंध में बयान जारी कर जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन रविवार को तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार को सत्ता संभाले तीन साल हो गए हैं। तीन साल बाद मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव किए गए हैं।

आपको बता दें कि पिछले तीन सालों में डीएमके में कई बदलाव हुए हैं। सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी के बाद डीएमके पर कई सवाल उठे थे। उन्हें जमानत मिल गई है। अब जमानत के बाद उन्हें फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

दो नए चेहरों को मिली एंट्री

मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु मंत्रिमंडल से तीन कैबिनेट सदस्यों को हटा दिया गया है। उनकी जगह चार लोगों को मंत्री बनाया गया है। दो नए चेहरों को मौका दिया गया है। कोयंबटूर चेहियन और राजेंद्रन जैसे नए चेहरों को मंत्री बनाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री मय्यनाथन को कल्याण विभाग में भेज दिया गया है।

किस मिला कौन सा पोर्टफोलियो

उच्च शिक्षा मंत्री रहे पोनमुडी को वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रहे राजकन्नपन को डेयरी विभाग दिया गया है। इसके अलावा आदि द्रविड़ कल्याण विभाग मथिवेंदन को दिया गया है। वे वन मंत्री थे। जबकि आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री रहे कयालविझी को मानव संसाधन विकास विभाग दिया गया है। इसके साथ ही वन मंत्री रहे मायानाथन को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com