-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maulana Madani Linked Voter List Revision To Nrc
वोटर लिस्ट रिवीजन NRC नहीं तो फिर NRC जैसी पॉलिसी क्यों? EC पर भड़के मौलाना मदनी
- Written By: Saurabh Pal
बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन पर मौलाना मदनी ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवालिया लहजे में पूछा कि अगर यह NRC नहीं है तो पॉलिसी एनआरसी जैसी क्यों?

मौलाना मदनी (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम) के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चिंता जताते हुए पूछा कि इस कवायद के लिए “एनआरसी जैसी प्रक्रियाएं क्यों अपनाई जा रही हैं?” मदनी ने एक बयान में इस कवायद को “संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर सीधा हमला” बताते हुए कहा कि इससे खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के अपने मौलिक मताधिकार से वंचित होने का खतरा है।
मदनी ने कहा कि मतदान के अधिकार को किसी भी रूप में छीनने का प्रयास न सिर्फ संविधान की आत्मा के विरुद्ध है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी गहरा आघात होगा। राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने सवाल उठाया कि आठ करोड़ से अधिक मतदाताओं की पुष्टि महज़ एक महीने में कैसे मुमकिन है?
एनआरसी नहीं तो फिर एनआरसी जैसी प्रकिया क्यों?
सम्बंधित ख़बरें
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
मौलाना ने कहा कि एक जुलाई 1987 के बाद जन्म लेने वाले लोगों से अपने माता या पिता में से किसी का एक दस्तावेज़ और 2004 के बाद जन्म लेने वाले लोगों से अपने माता-पिता दोनों के दस्तावेज़ मांगे जाने पर भी आपत्ति जताई। मदनी ने पूछा, “अगर यह एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता पंजी) नहीं है तो फिर एनआरसी जैसी प्रक्रियाएं क्यों लागू की जा रही हैं?” उन्होंने चेतावनी दी कि इस पुनरीक्षण कवायद से असम के एनआरसी की तरह, ऐसी हजारों महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होंगी, जो औपचारिक शिक्षा और दस्तावेजों से वंचित हैं, क्योंकि उनके पास अपने माता-पिता से जुड़ा कोई वैध प्रमाण नहीं होगा।
‘वोटर लिस्ट रिवीजन का फैसला तुरंत वापिस लें’
मौलाना ने मांग की “निर्वाचन आयोग इस विशेष पुनरीक्षण से संबंधित निर्णय को अविलंब वापस ले और एक व्यावहारिक व यथोचित समयसीमा तय करे। साथ ही, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को सामान्य व पारंपरिक तरीकों से चलाया जाए, न कि एनआरसी जैसी पद्धतियों से।” निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कई राजनीतिक दलों द्वारा अपनी चिंता जताए जाने के बाद गुरुवार को कहा कि उसने विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को उनकी आशंकाओं को दूर करने के मकसद से पूरी कवायद के बारे में ब्यौरा दे दिया है।
मंडी में आपदा, सड़क पर उतरे सीएम, कंगना पहाड़ों में गुनगुना रहीं गाना!-Video
आयोग बोला- हमने बता दी राजनीतिक दलों को अपनी योजना
आयोग ने राजनीतिक दलों से कहा कि सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए यह प्रक्रिया योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। जिन मतदाताओं के नाम एक जनवरी, 2003 तक मतदाता सूची में मौजूद हैं, उन्हें केवल गणना प्रपत्र और सूची का एक अंश जमा करना होगा। उन्हें कोई अन्य दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Maulana madani linked voter list revision to nrc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMWardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
Jul 15, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM













