Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी की आलोचना के बाद बीजेपी आक्रामक, निर्मला सीतारमण ने कहा-मनमोहन सिंह से ऐसी आशा नहीं थी

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Feb 18, 2022 | 08:59 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि उन्हें भारत को सबसे कमजोर बनाने और देश में भीषण महंगाई के लिए याद किया जाता है। सीतारमण ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक कारणों से भारत को पीछे खींचने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कोविड महामारी के बावजूद भारत सबसे तेजी से विकास कर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले साल भी ऐसा ही रहने की संभावना है। 

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपका (मनमोहन) बहुत सम्मान करती हूं। मुझे आपसे यह आशा नहीं थी।” उन्होंने यह जानना चाहा कि वह कहीं पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तो ऐसा नहीं कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण द्वारा देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज को चलाने के लिए ‘हिमालय में बसने वाले योगी’ की सलाह लेने के बारे में हाल में हुए खुलासों का भी संदर्भ दिया और कहा कि सत्ता में रहते हुए सिंह को लंबे समय तक पता भी नहीं था कि चीजें कैसे चल रही हैं। सीतारमण ने मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के आंकड़ों की भी तुलना की। 

मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह को ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है जिनके कार्यकाल में लगातार 22 महीनों तक मुद्रा स्फीति (महंगाई) दहाई में थी और पूंजी देश से बाहर जा रहा था। उन्होंने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने वालों पर मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने का भी आरोप लगाया। 

सम्बंधित ख़बरें

नरसंहार का खुला आह्वान…हिमंत के ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर… अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत से दूर रखा, अब भाजपा देगी स्वास्थ्य कवच, नितिन नबीन का AAP पर हमला

PM मोदी का मलेशिया से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार; बोले- टेररिज्म पर न दोहरा मापदंड, न ही समझौता- VIDEO

Manmohan singh targets modi nirmala sitharaman says didnt expect this from former pm manmohan singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2022 | 08:59 AM

Topics:  

  • BJP
  • Former PM Manmohan Singh
  • Manmohan Singh
  • Narendra Modi
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.