दिल्ली में शख्स ने पत्नी, 5 साल और 4 माह के बेटे का गला काट उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या की कोशिश

murder
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में अपराध नहीं थम रहा है। आये दिन हत्या, रेप, गैंगरेप, डकैती, चोरी और लूटपाट के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप ने अपनी पत्नी और दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया और खुद की कलाई काट ली। फ़िलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने अपने दोस्तों को आर्थिक तंगी (financial crisis) की बात बताई थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के विपिन गार्डन (Vipin Garden) में 38 वर्षीय राजेश ने अपनी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी कलाई काट ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। उसने अपने दोस्तों को अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया था। फ़िलहाल पीएस मोहन गार्डन में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।  

https://twitter.com/ANI/status/1629707659468480512

दिल्ली के विपिन गार्डन से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विपिन गार्डन में एक शख्स ने अपनी पत्नी, पांच साल और चार माह के बेटे की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की। तीनों के शव खून से सने कमरे में मिले। इससे आस पास के इलाके में सनसनी फ़ाइल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।  

दिल्ली के विपिन गार्डन इलाके में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर 35 साल के राजेश नाम के शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश, कमरे में बिस्तर पर तीनों के खून से सने शव पड़े मिले। विपिन गार्डन में परिवार किराए पर रहता था। मृतकों में 34 साल की सुनीता, 5 साल का बेटा आयन और 4 महीने का अमय है। इन सभी का गला काट कर हत्या की गई। हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। फ़िलहाल उसका गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।