

नदिया: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया (Nadia) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह सीपीएम के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। वहीं कयास ये भी लगाया जा रहा है तो क्या नीतीश कुमार की तरह ममता बनर्जी भी इंडी अलायंस (I.N.D.I.A) से किनारा करने वाली हैं। क्योंकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी और उनके इस रैली में सीपीएम के कार्यकता और समर्थकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिए था।
CPM ने लाखों लोगों की हत्या की है
नदिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आपके साथ हूं, अगर आप मेरा साथ देते हैं तो मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली में सरकार बनाएंगे। चुनाव के बाद हम क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे लेकिन जिस CPM ने लाखों लोगों की हत्या की है, उनके घर उजा़ड़े हैं। उनके साथ गठबंधन करने को मैं तैयार नहीं हूं। हम सच के साथ लड़ेगे क्योंकि सत्यम शिवम सुंदरम...।
CPM ने TMC को लेकर किया ये बड़ा दावा
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस और वाम दलों पर लगातार जुबानी हमला किया जा रहा है। इस बीच वाम दलों के नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी वाली पार्टी यानी टीएमसी (TMC) पार्टी इंडी अलायंस यानी इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है।
सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद कहा कि वाम दल आरएसएस- बीजेपी और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस यात्रा में शामिल हुए। सलीम ने राहुल गांधी के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक की।