Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने विजयनगरम रेल हादसे में यात्रियों की मौत पर जताया दुख

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Oct 30, 2023 | 11:08 AM

राहुल गांधी (बाएं), विजयनगरम रेल हादसे (बीच में) और मल्लिकार्जुन खरगे (दाएं) की फोटो (Photo - Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयनगरम (Vizianagaram) में हुए रेल हादसे में कई लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। खरगे ने आरोप लगाया कि बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सरकार ने सुरक्षा के जो दावे किए थे, वे हवा हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो उत्साह नयी रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने और प्रचार करने में दिखाया जा रहा है, वह यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कदम उठाने में भी दिखाया जाना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हादसे में बहुमूल्य जिंदगियां चली गईं और कई लोग घायल हो गए।” उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करता हूं।”

मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप 

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि बालासोर ट्रेन हादसे के बाद केंद्र सरकार के सुरक्षा के सारे दावे हवा हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “धूमधाम और प्रचार के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का वही उत्साह रेलवे सुरक्षा और करोड़ों दैनिक यात्रियों की भलाई की दिशा में कदम उठाने में भी दिखाया जाना चाहिए।” 

सम्बंधित ख़बरें

राहुल-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, बैठक का वीडियो आया सामने, जानें क्या हुई बात?

राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप

सांसदों की विदाई पर पीएम बोले- राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता, खरगे ने दिया जवाब- मोहब्बत हमारे साथ, शादी…

विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Extremely saddened to learn about the train derailment tragedy in Vizianagaram district of Andhra Pradesh, where precious lives have been lost and several people have suffered injuries. Our deepest condolences to the families of the bereaved. We pray for the speedy recovery of… — Mallikarjun Kharge (@kharge) October 30, 2023

राहुल गांधी ने यात्रियों की मौत पर जताया दुख 

राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ”कल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा, “मैं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव मदद करें।”

 

रेल हादसे में 13 की मौत 50 घायल 

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार को हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीआर) के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सात बजे के आसपास विशाखापत्तनम से लगभग 40 किलोमीटर दूर कांतपल्ले में पलासा पैसेंजर ट्रेन ने रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। (एजेंसी)

Mallikarjun kharge and rahul gandhi expressed grief on passengers death in vizianagaram train accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2023 | 11:08 AM

Topics:  

  • Andhra Pradesh
  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi
  • Visakhapatnam-Rayagada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.