Mahila Samridhi Yojana: जानिए कब दिल्ली की महिलाओं के ख़ाते में आएंगे 2500 रुपए, नोट कर लीजिए तारीख!

Mahila Samman Yojana: दिल्ली सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान योजना का शुभारंभ कर सकती है। इसी दिन कुछ महिलाओं के खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
Mahila Samridhi Yojana: जानिए कब दिल्ली की महिलाओं के ख़ाते में आएंगे 2500 रुपए, नोट कर लीजिए तारीख!
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान योजना का शुभारंभ कर सकती है। इसी दिन कुछ महिलाओं के खातों में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।

सूत्रों के मुताबिक 8 मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू होने के साथ ही कुछ महिलाओं को यह राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार 8 मार्च को इस योजना को लेकर दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रह सकता है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विधानसभाओं की महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की तैयारी चल रही है।
  • भावना है कि जो महिलाएं करदाता हैं या पेंशन प्राप्त कर रही हैं या सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय लाभ प्राप्त कर रही हैं, वे इसके दायरे में नहीं आएंगी।
  • योजना के लिए पात्र महिलाओं से इससे संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे और सत्यापन के बाद भी उन्हें लाभ मिलेगा।

दिल्ली में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने महिला सम्मान योजना को समय पर पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। इस बैठक में योजना की पात्रता और शर्तों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को उस आधार पर प्रस्ताव बनाने को कहा गया।

इसके साथ ही अन्य राज्यों में पहले से चल रही योजनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि पिछली सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति खराब कर दी है, लेकिन हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com