-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Loudspeaker Row Bjp Associates Trying To Create Communal Situation In Country Says Ncp Chief Sharad Pawar
NCP चीफ शरद पवार का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले-भाजपा, उसके सहयोगी देश में ‘सांप्रदायिक माहौल’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं
- Written By: सुभाष यादव

एनसीपी चीफ शरद पवार (Photo Credits-ANI Twitter)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी देश में ‘‘सांप्रदायिक माहौल” बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पवार का यह बयान कई राज्यों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा और महाराष्ट्र में मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर (Maharashtra Loudspeaker Row) का मुद्दा उठाए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।
उन्होंने कहा कि वहीं राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की घटक राकांपा लोगों के बीच सद्भाव का माहौल बनाने में सबसे आगे है। पवार ने कई ट्वीट करके कहा कि सांप्रदायिक विचारधारा का प्रसार ‘‘चिंता का विषय” है। उन्होंने कहा कि राकांपा आम नागरिकों से संबंधित मुद्दों जैसे कि पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि को उठाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में संगठन को मजबूत करने पर जोर, नितिन नबीन ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का ऐलान, अभिषेक कुमार को दिया टिकट
एमपी में सियासत गरमाई: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मूंग खरीद और ‘घोस्ट अस्पताल’ पर उठाए सवाल
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
पवार ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘आज भाजपा और उसके सहयोगी देश में सांप्रदायिक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों में जागरूकता पैदा करने, लोगों के बीच समानता का माहौल बनाने में शामिल हैं।” मध्य प्रदेश, गुजरात और झारखंड जैसे राज्यों में रामनवमी के दौरान हिंसा देखी गई, जबकि शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने ध्वनि प्रदूषण का हवाला देते हुए एमवीए सरकार को तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा है और मांग पूरी नहीं होने पर मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाने की धमकी दी है। भाजपा ने राज ठाकरे की मांग का समर्थन किया है।
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर यह भी कहा कि कई नेताओं ने भाजपा के विरोधी दलों को साथ लाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें लिखित में इसकी जानकारी दी है। पवार ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुझसे इस संबंध में पहल करने की उम्मीद कर रही हैं। हम अन्य नेताओं से बात करने के बाद अंतिम फैसला करेंगे। लेकिन अभी तक (ऐसी बैठक के लिए) कोई तारीख तय नहीं की गई है।”
सोमवार को बेंगलुरु का दौरा करने वाले पवार ने कहा कि राकांपा राष्ट्रीय स्तर पर अपना संगठन बना रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उन राज्यों में से एक है जहां पार्टी का आधार कमजोर है। पवार ने कहा कि वह या उनकी पार्टी के सहयोगी भाजपा शासित दक्षिणी राज्य का दौरा अगले एक साल के दौरान करेंगे और वहां अपनी गतिविधियों और जनाधार का विस्तार करेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra loudspeaker row bjp associates trying to create communal situation in country says ncp chief sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














