

मदुरै: तमिलनाडु(Tamil Nadu) के बीजेपी प्रदेश सचिव एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। आज यानी शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीजेपी प्रदेश सचिव एस.जी.सूर्या 15 दिन की न्यायिक हिरासत में है।
बीजेपी प्रदेश सचिव एस.जी.सूर्या कल रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मदुरै के सांसद सु. वेंकटेशन (MP Su. Venkatesan) पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज सुबह भारी सुरक्षा के बीच बीजेपी के राज्य सचिव एस.जी. सूर्या को पुलिस मदुरै जज के क्वार्टर लेकर आई। प्रदेश सचिव को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।