इंदौर में हिंदू संगठन बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Police lathicharged Bajrang Dal and VHP workers in Indore
Pic Source: ANI
Published on: 
Updated on: 

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में हिंदू संगठन विहिप यानी विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल पर गुरूवार की रात पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। ये कार्यकर्ता हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता के कार्यकर्ता पर दर्ज़ आपराधिक मामले को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 

इंदौर पुलिस (Indore Police) के खिलाफ प्रदर्शन
बीती रात हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता पर दर्ज़ आपराधिक मामले को लेकर इंदौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

ADCP राजेश रघुवंशी ने कहा, "कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दी थी और पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। अब स्थिति सामान्य है। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

Navbharat Live
navbharatlive.com