इंदौर के 4 साल के अनघ चित्तौड़ा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 5 मिनट 20 सेकेंड में हासिल किया मुकाम

Indore, Madhya Pradesh, World Record, Anagh Chittorda
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अनघ चित्तौड़ा अपने पिता के साथ, दाहिनी तरफ अनघ चित्तौड़ा पढ़ते हुए। Pic Source: ANI
Published on: 
Updated on: 

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  के इंदौर (Indore)  के रहने वाले एक चार साल के बच्चे ने विश्व रिकॉर्ड (World Record )  कायम किया है। बच्चे ने यह रिकॉर्ड ने करोड़ की संख्या पहचानने में बनाया है। बच्चे का नाम अनघ चित्तौड़ा (Anagh Chittorda)  है। जहां 4 साल की उम्र में बच्चे ठीक से बोल तक नहीं पाते वहीं इंदौर के अनघ चित्तौड़ा ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

 3 साल 11 महीने की उम्र में बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड
अनघ की मां श्रद्धा चितौरा ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि अभी वे(अनघ) 4 साल का हो गया है और इसने 3 साल 11 महीने की उम्र में रिकॉर्ड बना लिया था। इसने 10 करोड़ तक के नंबर पढ़ कर उनमे बड़े-छोटे की तुलना करने का रिकॉर्ड बनाया है। हमने फरवरी 2023 में इसको सिखाना शुरू किया था।

डिजिट कंपैरिजन में बनाया अनघ ने बनाया रिकॉर्ड
अनघ की मां ने बताया कि यह एक डिजिट कंपैरिजन था। जिसमें उन्होंने 100  नंबर लिए थे यानी  50 नंबर का कंपैरिजन था। अनघ ने  इसे 5 मिनट 20 में सॉल्व कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।  इस अवार्ड को वर्ल्ड वाइड ऑफ बुक्स ऑफ रिकॉड ने इसे सर्टिफाइड किया है।