मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने शुरू की ‘एयर एम्बुलेंस’ सेवा, कही ये बड़ी बात
- Written By: किर्तेश ढोबले
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शनिवार को ‘एयर एम्बुलेंस’ सेवा (Air Ambulance Service) शुरू की, जिसका उपयोग गंभीर रूप से बीमार और घायल व्यक्तियों को राज्य के अस्पतालों में पहुंचाने के लिए किया जाएगा। यादव ने यहां सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन के दौरान डिजिटल तरीके से “पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा” (PM Shree Air Ambulance Service) की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल उपस्थित रहे जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल डिजिटल तरीके से शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा का नाम पहले ‘मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस’ सेवा था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर राज्य के सभी जिलों में तैनात किए जाएंगे और उनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और चिकित्साकर्मी होंगे। ये हेलीकॉप्टर गंभीर रूप से बीमार या घायल व्यक्तियों की देखभाल के लिए आईसीयू सुविधाओं से भी लैस होंगे।
मध्यप्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जोड़ते हुए आज 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' में 'पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा' का शुभारंभ माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री श्री @arjunrammeghwal जी के साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। मुझे विश्वास है कि आदरणीय… pic.twitter.com/xbr8NRrai7 — Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 2, 2024
सम्बंधित ख़बरें
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
[blurb content=””]
उन्होंने बताया कि सेवा का कमांड सेंटर भोपाल में स्थित है और यह राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अगर आवश्यक हुआ तो गंभीर रोगियों को इस सेवा का उपयोग करके उन्नत स्वास्थ्य देखभाल के लिए दिल्ली, मुंबई और अन्य स्थानों के अस्पतालों में भी ले जाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा, सड़क और औद्योगिक दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।
