- Hindi News »
- India »
- Lucknow House Collapsed Due To Cylinder Explosion In Bulandshahr Five People Died
बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से धाराशायी हुआ मकान, मलबे में दबकर 6 लोगों की हुई मौत, बचाव कार्य जारी
- Written By: प्रिया जैस
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और पांच लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

बुलंदशहर (सौजन्य-एक्स)
बुलंदशहर/लखनऊ: लखनऊ के बुलंदशहर में सोमवार की रात सिलेंडर से एक बड़ा धमाके की खबर सामने आई है। यह धमाका इतना भयावह था कि जिस इमारत में यह धमाका हुआ वो पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया और पांच लोगों की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने सोमवार की रात पीटीआई-भाषा को बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके की एक कालोनी में विस्फोट से पांच लोगों के मरने और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना आयी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के निर्देश दिये गए हैं।
मौके पर पहुंची जेसीबी
पुलिस सूत्रों के ने बताया सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। सिकंदराबाद इलाके की आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ और इसके साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस तथा जेसीबी को मौके पर बुला लिया।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग; बैक टू बैक घटनाओं से मचा हड़कंप
लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
#WATCH बुलंदशहर: सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/iu6Cjr52s0 — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2024
पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुई, जिसमें 18-19 लोग रहते थे। उन्होंने बताया कि सिलेंडर विस्फोट रात 8.30 से नौ बजे के बीच हुआ। आठ लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें- रेसलर साक्षी मलिक की आत्मकथा ‘विटनेस’ हुई लॉन्च, बजरंग-विनेश और यौन शोषण को लेकर किए कई खुलासे
डीएम ने कहा कि कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है, कुछ का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घर के 10 से 11 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि छत के लोहे के बीम को कटर से काटा गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई।
छह लोगों की हुई मौत
बचाव अभियान के चलते पुलिसकर्मी लोगों से घटनास्थल से दूर जाने की अपील करते भी देखे गए। जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
#UPDATE | Chandra Prakash Paryadarshi, City Magistrate Bulandshahr says, " Total 6 bodies have come here in the district hospital for post-mortem, 3 male bodies and 3 female bodies. These are the victims of the Sikandrabad tragedy. I can't exactly say the total number of… https://t.co/3IKi4drXve pic.twitter.com/mWzC891fxp — ANI (@ANI) October 22, 2024
ज़िलाधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य और नगर पालिका के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरफ) की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी है। उन्होंने बताया कि घटना होते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य के निर्देश दिए और कहा कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराने के निर्देश दिए।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
डीएम ने कहा राहत बचाव का कार्य अब अपने अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है और जल्द ही हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और विस्फोट के कारण का पता लगा जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, इन राज्यों पर दिखेगा असर, जानिए दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में मौसम का हाल
उन्होंने कहा कि घटना के बारे में जानकारी की गई तो सिलेंडर में ब्लास्ट के चलते यह घटना होना बताया गया है। वर्तमान में परिवारवालों से बात की गई तो उनके हिसाब से अंदर कोई नहीं है फिर भी एहतियातन टीमें जांच कर रही हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Lucknow house collapsed due to cylinder explosion in bulandshahr five people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














