‘सी-विजिल' ऐप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों की भरमार, आंकड़ा 15 हजार के पार

ELECTION-COMMISSION
File Pic
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निर्वाचन आयोग (Election Commission) के ‘सी-विजिल' ऐप (C-Vigil App)  पर विधानसभा चुनाव 2023 में आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (Praveen Gupta) ने बताया कि राज्य में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें ‘सी-विजिल' ऐप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समय सीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ‘सी- विजिल' के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है, शेष आठ शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है। 

 प्रवीण गुप्ता ने कहा कि जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें मिली हैं। इनमें सही पायी गयी 908 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष दो शिकायतों की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com