-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Lokayukta Raids Premises Of Eight Government Officials In Karnataka
कर्नाटक में लोकायुक्त ने 8 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर मारी रेड
- Written By: राहुल गोस्वामी
लोकायुक्त के अधिकारियों ने कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में 8 सरकारी अधिकारियों से संबंधित परिसरों पर छापे मारे, जिन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

लोकायुक्त ने 8 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर मारी रेड
बेंगलुरु : लोकायुक्त के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में आठ सरकारी अधिकारियों से संबंधित परिसरों पर छापे मारे, जिन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस बाबत लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, छापे बेंगलुरु, कोलार, तुमकुरु, कलबुर्गी, विजयपुरा, दावणगेरे और बागलकोट जिलों में मारे गए।
वहीं जिन अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई उनमें बेंगलुरु में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में ‘ग्रुप ए’ के तहत मुख्य अभियंता टी. डी. नंजुंदप्पा, बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका में गुणवत्ता नियंत्रण एवं गुणवत्ता आश्वासन, राजमार्ग इंजीनियरिंग ‘ग्रेड-1′ के कार्यकारी अभियंता एच. बी. कलेशप्पा, कोलार में सहायक कार्यकारी अभियंता जी. नागराज, कलबुर्गी में परियोजना कार्यान्वयन इकाई के जगन्नाथ, दावणगेरे में स्वास्थ्य विभाग में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता इकाई के जिला सांख्यिकी अधिकारी जी. एस. नागराजू शामिल हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक का बड़ा दावा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं होगा प्रभावित
कर्नाटक में 5 सरकारी योजनाओं के नियमों में बड़ा बदलाव! डीके शिवकुमार ने किया ऐलान, बोले- वोटर ID करे ले चेक
कर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
कर्नाटक में MLA की क्रॉस वोटिंग पर BJP सख्त, नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया दिल्ली, बनाई जांच कमेटी
#WATCH | Davanagere: Karnataka Lokyukta conducts raids at the residence of Food Safety and Quality Unit Health Department’s Dy Health Officer Dr Nagaraj pic.twitter.com/k45PfVkVEn — ANI (@ANI) March 6, 2025
इसके साथ ही जिन अन्य अधिकारियों के यहां छापेमारी की गई उनमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तवरकेरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तुमकुरु के डॉ. पी. जगदीश; पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग, बागलकोट में प्रथम श्रेणी सहायक (एफडीए) मलप्पा सबन्ना दुर्गादा और एफडीए, हाउसिंग बोर्ड, विजयपुरा में शिवानंद शिव शंकर केंभवी शामिल हैं। लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि उन्होंने नकदी, गहने, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और रियल एस्टेट तथा विभिन्न बांड में उनके निवेश से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बेंगलुरु में अपराध की बात करें तो, बीते 5 मार्च को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के पास से 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 12.56 करोड़ रुपये है।
जानकारी दें कि, अभिनेत्री रान्या राव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने बताया कि रामचंद्र राव वर्तमान में ‘कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद पर हैं। मामले में, कुल 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य चीजें भी शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Lokayukta raids premises of eight government officials in karnataka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














