तीसरे चरण में 3 PM तक देश भर में 50.71% मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी है। आज गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत देश भर के कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक सभी सीटों पर कुल मिलाकर 50.71 फीसदी मतदान हुआ।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तो वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग हुई है। बता दें कि वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।

किस राज्य में कितना प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश: 46.78 फीसदी

महाराष्ट्र: 42.63 फीसदी

मध्य प्रदेश: 54.09 फीसदी

कर्नाटक: 54.20 फीसदी

गुजरात: 47.03 फीसदी

गोवा: 61.39 फीसदी

छत्तीसगढ़: 58.19 फीसदी

पश्चिम बंगाल: 63.11 फीसदी

बिहार: 46.69 फीसदी

असम : 63.8 फीसदी

दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 52.43 फीसदी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com