

नई दिल्ली: मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। दरअसल मुंबई की एक महिला वकील सुधा द्विवेदी (Lawyer Sudha Dwivedi) ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर वानखेड़े सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो कि महिला वकील ने मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी लिखित शिकायत समीर वानखेड़े, प्रभाकर सैल एवं केपी गोसावी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह जबरन वसूली को लेकर किया है। क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे वानखेड़े पर एक गवाह प्रभाकर सैल ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से जबरन वसूली के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया हुआ है। इस केस में शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं।
वहीं एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली में हैं। वानखेड़े के दिल्ली पहुंचने को लेकर कई सारे कयास लग रहे हैं। क्योंकि एनसीबी मुख्यालय ने करप्शन को लेकर लगे आरोपों के बाद विजिलेंस जांच का आदेश दिया हुआ है। इस पूरे केस की जांच डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह करने जा रहे हैं।