-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Law Faculty Proposal To Introduce Manusmriti In Llb Course Dismissed By Delhi University
DU में मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव पर आज एकेडमिक काउंसिल की बैठक में चर्चा, वाइस चांसलर कर चुके खारिज
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति पढ़ाने को लेकर विवाद थमता नही दिख रहा है। विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी ने अपने फर्स्ट और थर्ड ईयर के छात्रों को ‘मनुस्मृति’ पढ़ाने के लिए सिलेबस में संशोधन करने की अनुमति मांगी थी। जिसे लेकर हंगामा हो रहा है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के LLB छात्रों को आज मनुस्मृति (लॉज ऑफ मनु) पढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इस प्रस्ताव को आज एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पेश किया जाना है । वहाीं इस मुद्दे पर शिक्षकों का एक वर्ग इसके खिलाफ है। कुछ फैकल्टी का मानना है कि ये महिलाओं और पिछड़े तबकों को और भी पीछे ले जाएगा। हालांकी वाइस चांसलर (VC) ने इस पर उठ रहे सवालों को देखते हुए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। लेकिन इसे आज एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पेश किया जाएगा।
जानकारी दें कि लॉ फैकल्टी ने की फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था से अपने फर्स्ट और थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स के सिलेबस में बदलाव करने की इजाजत मांगी है ताकि ‘मनुस्मृति’ भी सिलेबस में शामिल किया जा सके । दरअसल न्यायशास्त्र पेपर के सिलेबस में बदलाव LLB के पहले और छठे सेमेस्टर से यह संबंधित हैं।
इन संशोधनों के अनुसार विद्यार्थियों के लिए दो पाठ्यपुस्तकों- जी.एन. झा द्वारा लिखित ‘मेधातिथि के मनुभाष्य के साथ मनुस्मृति’ और टी. कृष्णस्वामी अय्यर द्वारा लिखी ‘मनुस्मृति- स्मृतिचंद्रिका का टीका’ पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
महाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
इधर LLB के छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाने के प्रस्ताव की दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के एक वर्ग ने आलोचना की है। वहीं इस कदम पर आपत्ति जताते हुए वाम समर्थित सोशल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (SDTF) ने डीयू के कुलपति योगेश सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि मनुस्मृति में महिलाओं और हाशिए के समुदायों के अधिकारों को लेकर ‘‘प्रतिगामी” दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया गया है और यह ‘‘प्रगतिशील शिक्षा प्रणाली” के खिलाफ है।
SDTF की मानें तो छात्रों को मनुस्मृति पढ़ने की सलाह देना अत्यधिक आपत्तिजनक है, क्योंकि यह भारत में महिलाओं और हाशिए पर पड़े समुदायों की प्रगति और शिक्षा के लिए प्रतिकूल है। इसके साथ ही SDTF ने प्रस्ताव को शीघ्र वापस लेने और आज होने वाली अकादमिक परिषद की बैठक में इसे मंजूरी न दिए जाने की मांग उठाई। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति से विधि संकाय और संबंधित स्टाफ सदस्यों को मौजूदा पाठ्यक्रम के आधार पर न्यायशास्त्र विषय पढ़ाते रहने का आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है।
क्या है मनुस्मृति
जानकारी दें कि मनुस्मृति को भगवान मनु द्वारा लिखा गया माना गया है, जो हिंदू धर्म के अनुसार मानवजाति के प्रथम पुरुष और विष्णु भगवान का अवतार माने जाते हैं।देखा जाए तो मनु स्मृति को कभी भी हिन्दुओं ने अपना धर्मग्रंथ नहीं माना। इसका कभी भी किसी मंदिर में पाठ भी नहीं होता और न ही इसे कोई पढ़ता ही है। कोई इसे खरीदकर घर में भी नहीं रखता है। हालांकी मनुस्मृति का हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति पर गहरा प्रभाव रहा है।
वैसे इस ग्रंथ में कुल 12 अध्याय और 2684 श्लोक लिखे गए हैं। हालांकि कुछ संस्करणों में श्लोकों की संख्या 2964 बताई जाती है। जिनमें सृष्टि की उत्पत्ति, संस्कार, नित्य और नैमित्तिक कर्म, आश्रमधर्म, वर्णधर्म, राजधर्म व प्रायश्चित आदि विषयों का विशेष उल्लेख है।
Law faculty proposal to introduce manusmriti in llb course dismissed by delhi university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM










