कुशीनगर में हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चियों सहित 13 लोगों की मौत; राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक
- Written By: सुभाष यादव
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने कुशीनगर में विवाह (Kushinagar Wedding Tragedy) से पूर्व की एक रस्म के दौरान हुए हादसे में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ।” कोविंद ने कहा, ‘‘ इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। — President of India (@rashtrapatibhvn) February 17, 2022
गौरतलब है कि नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे लोहे के जाल पर बैठकर विवाह संबंधी एक रस्म कर रही थीं। इसी दौरान जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गईं। (एजेंसी)
