यूपी के कुशीनगर में विवाह की रस्म के दौरान हादसे में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक; प्रशासन ने किया 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान
- Written By: सुभाष यादव
ANI Photo
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कुशीनगर (Kushinagar Wedding Tragedy) में विवाह से पूर्व की एक रस्म के दौरान हुए हादसे में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और इसे हृदयविदारक बताया। कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। राज्य प्रशासन ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि पीएम मोदी कुशीनगर में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।”
पीएम मोदी का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। — Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2022
नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे लोहे के जाल पर बैठकर विवाह संबंधी एक रस्म कर रही थीं। इसी दौरान जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गईं।
