Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोल्हापुर में कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव जीती, BJP के सत्यजीत कदम को हराया

  • By लतिकेश शर्मा
Updated On: Apr 16, 2022 | 06:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधान सभा के उपचुनाव (Kolhapur North By-Election Results) में कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) जयश्री जाधव (Jayshree Jadhav) ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी (BJP) उम्मीदवार सत्यजीत कदम (Satyajit Kadam) को करीब 18 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जबरदस्त शिकस्त दी है। इस जीत से महाविकास आघाडी गठबंधन को नई संजीवनी मिली है। 

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि आघाडी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। ऐसे में जयश्री जाधव को 18,750 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया है। कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के दिसंबर 2021 में कोविड-19 के कारण निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने इस सीट से दिवंगत विधायक की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट के लिए उपचुनाव 12 अप्रैल को हुआ था जिसमें 61.19 फीसदी मतदान हुआ था। 

सत्ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी थी पूरी ताकत 

इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। आघाडी की ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के अलावा राज्य मंत्री सतेज बंटी पाटिल समेत बाकी नेताओं ने यहां चुनाव प्रचार कर बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती खड़ी की थी। वहीं बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के अलावा नेता विपक्ष देवेंद फडणवीस समेत बाकी नेताओं ने भी चुनाव प्रचार कर अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरा दम लगाया था। हालांकि आघाडी इस चुनाव में बीजेपी पर भारी पड़ी है। 

बंटी पाटिल का बढ़ेगा दबदबा 

कोल्हापुर उत्तर की इस सीट के चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव और बीजेपी उम्मीदवार सत्यजीत कदम के बीच था, लेकिन राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई राज्य मंत्री सतेज बंटी पाटिल और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बीच थी। कोल्हापुर इन दोनों नेताओं का गढ़ है। ऐसे में अब इस जीत के बाद माना जा रहा है कि बंटी पाटिल का कांग्रेस के अलावा आघाडी में दबदबा बढ़ेगा। 

चंद्रकांत पाटिल जाएं हिमालय, एनसीपी ने भेजा टिकट

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार की हार के बाद से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान पाटिल ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर इस सीट से बीजेपी का उम्मीदवार हारता है तो वे हिमालय चले जाएंगे। ऐसे में अब एनसीपी के प्रदेश महासचिव राजा राजापुरकर ने पाटिल के मुंबई से हरिद्वार जाने के लिए थ्री टायर एसी का टिकट भेजा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को हिमालय जाने के दौरान कोई तकलीफ न हो। इस मकसद से यह टिकट बुक किया गया है।

[blockquote content=”कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव में राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की भूमि के स्वाभिमानी लोगों ने बीजेपी को करारा जवाब देकर उनकी जगह बता दी है। बीजेपी के नेता यहां ईडी से डराने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करना चाहते थे, लेकिन कोल्हापुर की जनता ने भाजपा को माकूल जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है। ” pic=”” name=”-नाना पटोले, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष “]

[blockquote content=”कोल्हापुर उत्तर सीट के मतदाताओं ने धार्मिक ध्रुवीकरण पैदा करने के प्रयासों को खारिज कर दिया है। कोल्हापुर ने हमेशा समानता के सिद्धांत का पालन किया है। यही वजह है कि आघाडी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार ने शानदार जीत हासिल की है।” pic=”” name=”-बाला थोरात, राजस्व मंत्री “]

[blockquote content=”हमारी पार्टी मतदाताओं द्वारा दिए फैसले को निर्णय को स्वीकार करती है। जहां तक हिमालय पर जाने की बात है। मेरे बारे में पार्टी के सीनियर नेता जो भी फैसला करेंगे, वह मुझे मंजूर होगा। ” pic=”” name=”-चंद्रकांत पाटिल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष “]

Kolhapur north by election results congress candidate jayshree jadhav wins in kolhapur defeating satyajit kadam of bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2022 | 06:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Kolhapur
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

Video: ‘कर्ज लो, घी पियो,अर्थव्यवस्था हुई अनर्थव्यवस्था’, मोदी सरकार पर भड़क उठे दीपेंद्र हुड्डा

2

17 साल बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मुलुंड मर्डर का फरार आरोपी, रावली कैंप से हुआ गिरफ्तार

3

‘नवीन की आत्मा जुड़ा गई होगी’ और…, नितिन नबीन बने कार्यकारी अध्यक्ष तो इस RJD नेता ने ऐसा क्यों कहा?

4

पीएम मोदी की आज से विदेश यात्रा, 4 दिनों में जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान का करेंगे दौरा, ये होंगे फायदे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.