-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Know What Is Pakdaua Vivah And How It Started In Bihar
जानें क्या है ‘पकड़ौआ’ विवाह? बिहार में शादी के लिए क्यों लड़कों को कर लिया जाता है अगवा
- Written By: मनोज पांडे

नवभारत डिजिटल डेस्क: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चों (बेटा या बेटी) की शादी किसी अच्छे घर में हो। होने वाली बहु और दामाद दोनों पढ़े लिखे और समझदार हों, इसलिए शादी-ब्याह के दौरान दोनों पक्ष हर कदम फूंक-फूंक कर उठाते हैं। अब तो खुद लड़का-लड़की भी शादी से पहले एक-दूसरे के बारे में सब कुछ जानने के बाद ही अपनी रजामंदी देते हैं। वैसे भी शादी को लेकर कहा गया है कि ये ऐसा लड्डू है जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। लेकिन सोचिये आप अपने घर के बाहर खड़े हैं और उसी वक्त कुछ लोग आपके पास आयें और आपको उठाकर ले जाए और किसी अंजान लड़की से शादी करा दें तो क्या कहेंगे। बस इसी को कहते हैं पकड़ौआ विवाह (Pakdaua Vivah), बिहार (Bihar) में इस प्रथा का चलन है। आइए विस्तार में जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत (Started) और क्या है ये प्रथा।
जानें क्या है पकड़ौआ विवाह
पकड़ौआ विवाह (Pakadua Vivah) में लड़के की मर्जी पूछी नहीं जाती है। लड़का सरकारी नौकरी कर रहा है या उसे नौकरी मिली इसकी भनक लगने के बाद उसके पास कुछ अंजान लोग आते हैं और उसे जबरन अपने साथ लेकर जाते हैं। इस दौरान अगर लड़का विरोध करने की कोशिश करता है तो उसे डराने के लिए मारा-पीटा भी जाता है। उसके बाद उसकी शादी ऐसी लड़की से करा दी जाती है जिसको उसने कभी देखा तक नहीं। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद लड़के को उसके घर जाने दिया जाता है और वहां पहुंचकर वो अपने परिवार को शादी की बात बताता है। इस तरह की शादी को पकड़ौआ विवाह के नाम से जाना जाता है।
बिहार में पकड़ौआ विवाह का चलन
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 1970 और 80 के दशक में बिहार में इस तरह की शादी बड़ी तेजी से कराई जाती थी। बिहार के कुछ ऐसे जिले थे जहां पर लड़कों का जबरन पकड़ौआ विवाह करा दिया जाता था। पकड़ौआ विवाह शादी-ब्याह के सीजन में सबसे अधिक देखा गया। बिहार के जिन जिलों में इसका असर सबसे अधिक था उनमें बेगुसराय, लखीसराय, मुंगेर, मोकामा, जहानाबाद, नवादा का नाम शामिल है। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट के मुताबिक जबरन विवाह के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
भाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

पकड़ौआ विवाह
साल 2020 में पकड़ौआ विवाह के मामले – 33
साल 2021 में पकड़ौआ विवाह के मामले- 14
पटना हाई कोर्ट ने कहा
पटना हाई कोर्ट के जस्टिस पीबी बज्रन्थी और जस्टिस अरुण कुमार झा ने एक 10 साल पुराने मामले पर अपना फैसला सुनाया था। जिसमें उन्होंने पकड़ौआ विवाह की मान्यता को खारिज करते हुए कहा, “शादी के लिए जब तक लड़का-लड़की की रजामंदी नहीं होगी तब तक शादी को सही नहीं ठहराया जाएगा।”
कैसे सुर्खियों में आया फिर से पकड़ौआ विवाह
दरअसल, बिहार के रेपुरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गौतम नाम के युवक ने BPSC की परीक्षा पास करने के बाद शिक्षक के रूप में नौकरी ज्वाइन की थी। रोज की तरह जब गौतम स्कूल में पढ़ाने पहुंचे तो अचानक कुछ लोग वहां पर आ धमके और वो गौतम को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। जिस जगह गौतम को ले जाया गया वहां पर पहले से ही मंडप तैयार था। उन्होंने गौतम की शादी बंदूक की नोंक पर जबरन एक लड़की से करा दी। जिसके बाद इस घटना को लेकर सूबे में पकड़ौआ विवाह की चर्चा तेजी से होने लगी।
Know what is pakdaua vivah and how it started in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













