किशोरी लाल शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, पहली बार राजीव गांधी के साथ आए थे अमेठी

Kishori Lal Sharma filed nomination For Amethi Lok Sabha Seat, Uttar Pradesh
नामांकन पत्र साैंपते हुए किशोरी लाल शर्मा
Published on: 
Updated on: 

अमेठी: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले कांग्रेस कार्यलय से निकलते हुए रोड शो करके वह कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कार्यकता और उनके समर्थक मौजूद रहे।

किशोरी लाल शर्मा का कांग्रेस के साथ बहुत पुराना जुड़ाव है। हालांकि वह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया इसके बाद भी शर्मा यहां डटे रहे। वह कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे।

सोनिया गांधी के जन प्रतिनिधि रहे शर्मा

रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद शर्मा उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे। किशोरी लाल शर्मा अमेठी में राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रतिनिधि रह चुके हैं। सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी लाल शर्मा को को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com