Kisan Diwas 2021: 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है किसान दिवस? जानें इस दिन का महत्व
- Written By: शुभम सोनडवले
Kisan Diwas 2021: देश में आज किसान दिवस 2021 मनाया जा रहा है। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल यह खास दिन मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। इस वजह से भारत सरकार ने साल 2001 में हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। वह किसान परिवार से थे और किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते थे। किसान दिवस कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है।
किसान दिवस किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है। यह महत्वपूर्ण दिवस देश में किसानों के महत्व और देश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास के बारे में लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
माना जाता है कि चौधरी चरण सिंह ने सर छोटू राम की विरासत को आगे बढ़ाया। उन्होंने देश में किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जाने के लिए 23 दिसंबर 1978 को किसान ट्रस्ट भी बनाया। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के सुधारों के बिल पेश करके देश के कृषि क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा के तौर पर भी जाना जाता है। वह हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए लड़े और खड़े रहे। आज किसानों को भारत के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी माना जाता है।
