Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किरण बेदी: देश की पहली महिला IPS अधिकारी, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सन्मानित; जानें उनके बारें में

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 09, 2022 | 06:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी किरण बेदी (Kiran Bedi Birthday) का आज 73 वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 9 जून, 1949 को अमृतसर में एक पंजाबी परिवार में  हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया और माता का नाम प्रेम लता है। किरण बेदी को बचपन से ही टेनिस खेलने का बहुत शौक था। ‘पेशावर सिस्टर्स’ के नाम से मशहूर हुईं किरण बेदी और उनकी बहनों ने टेनिस में नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया था।

NCC कैडेट अवॉर्ड से भी सम्मानित

किरण बेदी की शुरूआती पढ़ाई अमृतसर से ही हुई थी। कॉलेज के दौरान वह एनसीसी से जुडी रही थी। उन्होंने 1968 में अमृतसर से ही स्नातक (बीए ऑनर्स इन इंग्लिश) पूरा किया। किरा बेदी को उसी साल एनसीसी कैडेट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। वहीं, उन्होंने साल 1970 में चंडीगढ़ से पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। अमृतसर के खालसा कॉलेज में किरण कुछ समय के लिए लेक्चरर भी रहीं।

रमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित

किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं और उन्होंने 1972 में अपनी सेवा शुरू की। वह 2007 में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से पहले 35 वर्षों तक सेवा में रहीं। अपने 35  वर्ष के से में किरण बेदी अपने सराहनीय कार्यों की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर नकेल कसने से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में उनका बड़ा हाथ है। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। वहीं, उन्हें तिहाड़ जेल की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने जेल में उल्लेखनीय सुधार किया जो सराहनीय था। दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुधारों को लेकर किरण बेदी दुनियाभर में सुर्खियों में आईं थी। उनके इसी कार्य के लिए उन्हें साल 1994 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। 

पुडुचेरी की उप-राज्यपाल 

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति  किरण बेदी ने साल 2015 में भारतीय जनता पार्टी प्रवेश किया। उसी साल किरण ने बीजेपी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा। हालाँकि, उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इसके बाद 22 मई, 2016 को सरकार ने पुडुचेरी का उप-राज्यपाल बनाया गया।

Kiran bedi birthday countrys first woman ips officer also honored with ramon magsaysay award know about them

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2022 | 06:15 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

लक्षद्वीप की सुंदरता नहीं है मालदीव से कम, लेकिन ट्रिप से पहले जान लें कितना आएगा खर्च

3

नकली iPhone और Apple प्रोडक्ट्स से कैसे बचें? खरीदने से पहले जरूर जान लें ये आसान तरीके

4

अम्मान से पीएम मोदी का बड़ा संदेश; आतंक के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, किंग अब्दुल्ला से क्या हुई बात?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.