-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kharge Reprimanded Dk Shivkumar For His Statement On Shakti Scheme
डीके शिवकुमार के बयान पर बवाल, सिद्धारमैया की सफाई के बावजूद भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
- Written By: Saurabh Pal
कर्नाटक कांग्रेस सरकार के 2 बड़े नेता शक्ति स्कीम को लेकर आमने सामने हो गए हैं। दोनों नेताओं की लंबे समय से चली आ रही खींचतान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक सरकार को नसीहत दी है।

सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: कर्नाटक कांग्रेस सरकार के 2 बड़े नेता शक्ति स्कीम को लेकर आमने सामने हो गए हैं। दोनों नेताओं की लंबे समय से चली आ रही खींचतान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक सरकार को नसीहत दी है। दरअसल डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने महिलाओं के लिए चल रही शक्ति स्कीम को लेकर कहा कि सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी, क्योंकि राज्य की कुछ महिलाएं मुफ्त यात्रा करना चाहती हैं।
डिप्टी सीएम के बयान को लेकर भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर वादे से पीछे हटने का आरोप लगाने लगी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राज्य सरकार की खिंचाई कर दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी ऐसे वादे न किए जाएं, जिसे पूरा न किया जा सके या फिर राज्य आर्थिक बोझ तले दब जाए।
ये भी पढ़ें–Chhath Puja Holiday: छठ पर छुट्टी को लेकर दिल्ली के LG ने CM आतिशी से कर दी ये बड़ी मांग
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
कांग्रेस की 5 गारंटियां
गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में 5 गारंटियां दी थीं। जिसमें गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, युवा निधि के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट्स को दो साल के लिए 3 हजार रुपये व डिप्लोमाधारकों को 1500 रुपये, अन्न भाग्य योजना में गरीबी रेखा के नीचे हर परिवार को हर महीने प्रति व्यक्ति 10 किलोग्राम चावल और शक्ति स्कीम के तहत महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और गृह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट मुफ्ट बिजली शामिल है, लेकिन अब डिप्टी सीएम के शक्ति स्कीम पर पुनर्विचार के बयान से सियासत शुरू हो गई है।
शक्ति स्कीम पर अब तक कितना हुआ खर्च ?
कांग्रेस सरकार की शक्ति स्कीम एक महत्वपूर्ण स्कीम है। जिसके तहत महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाती है। यह स्कीम राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शुरू हुई थी। इस स्कीम के तहत 18 अक्टूबर, 2024 तक राज्य ने महिलाओं द्वारा 311.07 करोड़ मुफ़्त सवारी के लिए शक्ति योजना पर ₹7,507.35 करोड़ खर्च किए हैं। हालांकि, ‘शक्ति स्कीम’ को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि यह सरकारी बजट पर अत्यधिक भार डाल रही है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो सकता है।
स्कीम पर पुनर्विचार का कोई इरादा नहीं: सीएम
वहीं शक्ति स्कीम लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। डिप्टी सीएम ने केवल वही कहा जो कुछ महिलाएं कह रही हैं। सरकार के स्तर पर इस पर पुनर्विचार करने की कोई स्थिति नहीं है। ऐसा कोई इरादा नहीं है, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है”
डीके शिवकुमार की सफाई
बता दें कि बुधवार को शिवकुमार ने कहा कि कुछ महिलाओं ने उन्हें ट्वीट और ईमेल करके बसों में यात्रा के लिए पैसे देने की इच्छा जताई है। महिलाओं ने कहा कि वे मुफ़्त यात्रा नहीं चाहती हैं। डिप्टी सीएम ने कथित तौर पर कहा, “लगभग 5 से 10 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि कंडक्टर टिकट के पैसे नहीं ले रहे हैं, भले ही वे स्वेच्छा से ऐसा करती हो।
Kharge reprimanded dk shivkumar for his statement on shakti scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM










