Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हैदराबाद के बाद केरल में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 7 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Oct 09, 2021 | 08:12 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश (Heavy Rain in Hyderabad) के बाद मौसम विभाग (IMD) ने केरल (Kerala) में लगातार तीन दिन बारिश होने की चेतावनी दी है। IMD ने सात जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram), कोल्लम (Kollam), पठानमथिट्टा (Pathanamthitta), अलाप्पुझा (Alappuzha), कोट्टायम (Kottayam), एर्नाकुलम (Ernakulam) और इडुक्की (Idukki) शामिल है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिले में 11, 12 और 13 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। इन जिलों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Weather Update: देशभर में मॉनसून का तांडव, केरल से दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Maharashtra Weather: आज बारिश की रफ्तार होगी कम, लेकिन पुणे के घाटों पर अलर्ट बरकरार; जानें आपके जिले का हाल

पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Kerala: India Meteorological Department issues orange alert for Thiruvananthapuram, Kollam, Pathanamthitta, Alappuzha, Kottayam, Ernakulam & Idukki for Oct 11, Oct 12, and Oct 13 pic.twitter.com/IqzRLis98N — ANI (@ANI) October 9, 2021

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड में येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं थ्रिसूर, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में हल्की बारिश होने के आसार है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

गौरतलब है कि हैदराबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जल जमाव देखने को मिला। तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसाइटी के आंकड़ों के मुताबिक शहर के सरूरनगर स्थित लिंगोजीगुडा वार्ड ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक 131.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि शहर के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई।

महानगर के हयातनगर इलाके के विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया जबकि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि बारिश की वजह से उनके घर का सामान भी बह गया है।

#WATCH | Telangana: Roads waterlogged in parts of Hyderabad following heavy rainfall in the city pic.twitter.com/cw0RvcQxEw — ANI (@ANI) October 9, 2021

जीएचएमसी ने शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारी बारिश के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया। नगर निगम ने लोगों से कहा कि जरूरी काम होने पर ही वे घरों से बाहर जाएं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तेलंगाना के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। रंगारेड्डी जिले के सरूरनगर में 15 सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि शादनगर में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Kerala weather update after hyderabad heavy rain alert in kerala imd issued orange alert for 7 districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2021 | 08:12 PM

Topics:  

  • IMD
  • Kerala Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.