करूर भगदड़ के बाद मदद को सामने आए थलापति विजय, मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख मुआवजे का ऐलान
विजय ने कहा कि कल करूर में जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद भारी है। इस बेहद दुखद स्थिति में, मैं अपने रिश्तेदारों के खोने के दर्द को कैसे बयां करूं, यह समझ नहीं आ रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा
ऐक्टर विजय की तरफ से मृतकों के परिवारों को देंगे 20-20 लाख रुपये का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
Vijay Announcement 20 lakh Rupees For Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में अपनी राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद अभिनेता और नेता विजय थलपति ने गहरा दुख जताया है। एक भावुक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस घटना को सोचकर उनका दिल और दिमाग भारी है। विजय ने इस भीषण त्रासदी के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री से भी दोगुने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
यह दर्दनाक हादसा शनिवार शाम को तब हुआ जब विजय की रैली में अनुमान से कई गुना ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन मौके पर दोगुने से भी ज्यादा लोग पहुंच गए। घंटों से अपने पसंदीदा स्टार का इंतजार कर रहे लोग गर्मी और प्यास से बेहाल थे। जैसे ही विजय ने अपना भाषण शुरू किया, कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिससे वहां भगदड़ मच गई और एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 100 के करीब लोग घायल भी हुए हैं।
என் நெஞ்சில் குடியிருக்கும் அனைவருக்கும் வணக்கம். கற்பனைக்கும் எட்டாத வகையில், கரூரில் நேற்று நிகழ்ந்ததை நினைத்து, இதயமும் மனதும் மிகமிகக் கனத்துப் போயிருக்கும் சூழல். நம் உறவுகளை இழந்து தவிக்கும் பெருந்துயர்மிகு மனநிலையில், என் மனம் படுகிற வேதனையை எப்படிச் சொல்வதென்றே… — TVK Vijay (@TVKVijayHQ) September 28, 2025
सम्बंधित ख़बरें
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
‘तमिलनाडु में फिर होंगे विधानसभा चुनाव’, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को दी तैयार रहने की सलाह; क्या है मायने?
‘परिवार का सदस्य होने के नाते यह मेरा कर्तव्य’
हादसे के बाद विजय ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते। आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते, मैं उन सभी के परिवारों को 20-20 लाख रुपये देना चाहता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि यह रकम नुकसान के सामने कुछ भी नहीं है, लेकिन इस दुख की घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: प्रचंड जीत के दावों पर BJP ने मानी हार, शाह बोले- 160 प्लस सीटों के साथ बनेगी NDA सरकार
सुरक्षा में चूक पर गरमाई सियासत
इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि से बात कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे सीधे तौर पर पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा में हुई चूक का नतीजा बताया है। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार ने सही कदम उठाए होते तो इस त्रासदी को टाला जा सकता था। उन्होंने बिजली कटौती को भी भगदड़ का एक कारण बताया।
