Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक सरकार के फैसले से सियासत गरमाई, अल्पसंख्यकों का आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया गया

कर्नाटक सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए आवास योजनाओं में आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इससे मुस्लिम, ईसाई, जैन जैसे समुदायों को अधिक लाभ मिलेगा। हाल ही में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने के फैसले पर विरोध भी हुआ था।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 19, 2025 | 11:40 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलूरू: कर्नाटक सरकार ने राज्य की आवासीय योजनाओं में बड़ा बदलाव करते हुए अल्पसंख्यकों को मिलने वाले आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इस फैसले से मुस्लिम, ईसाई और जैन सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार ने यह कदम सच्चर समिति की रिपोर्ट और केंद्र सरकार की सिफारिशों के आधार पर उठाया है। हालांकि, इस पर भाजपा ने तीखी आपत्ति जताई है और इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया है।

राज्य के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला उन आंकड़ों के आधार पर लिया गया है जिनमें अल्पसंख्यक समुदायों में बेघर परिवारों की संख्या अधिक पाई गई। उन्होंने बताया कि आवास योजनाओं का आवंटन करते समय केंद्र की ओर से भी कुछ दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया गया है। सरकार का मानना है कि सामाजिक न्याय की दिशा में यह कदम जरूरी था।

केंद्र के निर्देश और सच्चर समिति की रिपोर्ट का असर
मंत्री पाटिल ने कहा कि यह निर्णय जनसंख्या नहीं बल्कि बेघरों की संख्या और उनकी जरूरत के आधार पर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी समुदाय विशेष में बेघरी की दर अधिक होगी, वहां सरकार योजनाओं में प्राथमिकता देगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक निविदाओं में मुसलमानों को 4% आरक्षण देने की घोषणा की थी, जिस पर भी भाजपा ने आपत्ति जताई थी।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस फैसले को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की उन टिप्पणियों के खिलाफ है जिसमें धर्म आधारित आरक्षण को खारिज किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस निर्णय को अदालत में चुनौती देगी। उनका कहना है कि इससे अन्य वर्गों जैसे ओबीसी, एससी-एसटी और सामान्य वर्ग के गरीबों का हिस्सा कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- जब नेता पार्टी से बड़े बनने लगें तो हार तय… कांग्रेस की लगातार हार पर पटवारी का बड़ा बयान

भीड़ नियंत्रण के लिए नया कानून लाएगी सरकार
सरकार ने ‘कर्नाटक भीड़ नियंत्रण विधेयक 2025’ लाने का प्रस्ताव भी रखा है। यह कदम हाल ही में बेंगलुरु में हुई एक भगदड़ की घटना के बाद उठाया गया है। प्रस्तावित कानून के तहत बिना अनुमति किसी भी बड़े सार्वजनिक आयोजन पर तीन साल की जेल और ₹5000 तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस मसौदे पर अगली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।

Karnataka minority under housing scheme quota bjp protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 11:40 PM

Topics:  

  • Karnataka
  • Karnataka News
  • Muslim Reservation
  • Siddaramaiah

सम्बंधित ख़बरें

1

बेंगलुरु : सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 8 साल के मासूम की जान, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अचानक गिरी छत..

2

‘बच्चों की सुरक्षा के लिए मारे थे 2800 कुत्ते, जरूरत पड़ी तो…’, कर्नाटक में बोले JDS नेता

3

एक गलत कदम, मंत्री पद खतम! राहुल गांधी के खिलाफ बोलना सिद्धारमैया के करीबी को पड़ा भारी

4

वोटर लिस्ट मामले में बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किल, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.