Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या बीएस येदियुरप्पा होंगे गिरफ्तार? गृह मंत्री परमेश्वर ने दिया ये बड़ा बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने आज  कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो BJP नेता येदियुरप्पा को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 13, 2024 | 02:42 PM

क्या येदियुरप्पा होंगे गिरफ्तार

Follow Us
Close
Follow Us:

तुमकुरु (कर्नाटक): कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने आज  कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है और अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”नोटिस भेज दिया गया है और आरोप पत्र 15 जून तक दाखिल किया जाना है। इससे पहले वे (सीआईडी) आरोप पत्र दाखिल करें उन्हें इसके लिए प्रक्रिया का पालन करना होगा। उन्हें येदियुरप्पा का बयान दर्ज करना होगा और उन्हें (अदालत में) पेश करना होगा। ये सब प्रक्रियाएं हैं और विभाग इसका पालन करेगा।”

परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं यह नहीं कह सकता कि ये जरूरी है। इसका फैसला सीआईडी करेगी। अगर उन्हें जरूरत महसूस होती है तो वह ऐसा करेंगे।” सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के कद्दावर नेता फिलहाल दिल्ली में हैं और लौटने के बाद जांच में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

आज येदियुरप्पा के खिलाफ कर्नाटक HC में सुनवाई, नाबालिग से यौन शोषण का गंभीर आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोप पर पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ दिन पहले एक महिला मेरे पास…

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल दो फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया था। सदाशिवनगर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद 14 मार्च को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश जारी कर मामले को तत्काल प्रभाव से जांच के लिए सीआईडी ​​को सौंप दिया था। येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाने वाली 54 वर्षीय महिला की पिछले महीने यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर के कारण मौत हो गई थी। येदियुरप्पा (81) ने आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि वह कानूनी तरीके से मामले में लड़ेंगे। उन्होंने अदालत से प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया है।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Karnataka former cm bs yediyurappa to be arrested in pocso case if needed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2024 | 02:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.