Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक के चिड़ियाघर में 31 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह

Karnataka News: कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को बताया कि यहां के एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण चार दिनों में 31 काले हिरणों की मौत हो गई है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 17, 2025 | 06:33 PM

कर्नाटक के चिड़ियाघर में 31 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह

Follow Us
Close
Follow Us:

Karnataka Blackbucks Death: कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने सोमवार को बताया कि यहां के एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण चार दिनों में 31 काले हिरणों की मौत हो गई है। इस घटना के कारण कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में काले हिरणों की संख्या घटकर सिर्फ सात रह गई है, जिसके बाद सरकार ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। चिड़ियाघर के सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को आठ हिरणों की मौत हुई थी। इसके बाद शनिवार को 20 और हिरणों की जान चली गई, और पिछले दो दिनों में तीन और काले हिरणों की मौत हो गई।

मंत्री खंड्रे ने बेलगावी पहुंचकर चिड़ियाघर के अधिकारियों के साथ बैठक की और बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इन मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जानवरों में बीमारी के स्रोत और प्रसार की जांच के आदेश दिए।

31 हिरणों की मौत

जिन काले हिरणों की मौत हुई, उनकी उम्र चार से छह साल के बीच थी और उन्हें गडग के बिंकदत्ती चिड़ियाघर से यहाँ लाया गया था। सहायक वन संरक्षक और चिड़ियाघर के उप निदेशक नागेश बालेहोसुर ने बताया कि 29वें काले हिरण की मौत शनिवार रात और 30वें हिरण की मौत रविवार शाम को हुई। एक और घायल हिरण की मौत सोमवार सुबह हुई, लेकिन पोस्टमार्टम और आंतरिक जांच से यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत जीवाणु संक्रमण के कारण हुई या फिर पैर में लगी चोट के कारण।

सम्बंधित ख़बरें

PM Kisan 22nd Installment: आ गई तारीख…इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार

अमेरिका में पढ़ने के लिए ये यूनिवर्सिटी दे रही है 1000 डॉलर की स्कॉलरशिप, बस करना होगा यह काम

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का 6 दिन बाद मिला शव, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे साकेत श्रीनिवासैया

आप भी पीते हैं बोतल का पानी; तो सावधान हो जाइए! 110 ब्रांड्स के पैक्ड वॉटर में मिले खतरनाक बैक्टीरिया और यीस्ट

इससे पहले, चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा था कि काले हिरणों की मौत जीवाणु संक्रमण के कारण हुई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा स्थित वन्य प्राणी रोग निदान प्रयोगशाला भेजे गए हैं। काले हिरणों की इस तरह अचानक मौत, और डॉक्टरों को इन लुप्तप्राय जानवरों के इलाज के लिए समय न मिलना, यहाँ पहली बार देखा गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast Case: आतंकी Wolf hour में रचते थे दिल्ली ब्लास्ट की साजिश, दिमाग हिला देगा यह खुलासा!

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने भोजन और पानी से संक्रमण के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस लुप्तप्राय प्रजाति का आहार कर्नाटक चिड़ियाघर प्राधिकरण और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही दिया जाता है।

Karnataka forest minister orders investigation after 31 blackbucks die from infection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 06:13 PM

Topics:  

  • Forest Department
  • Karnataka
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.