Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार कब होगा? सीएम बसवराज बोम्मई ने दिया ये जवाब

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Dec 06, 2021 | 05:04 PM

CM बसवराज बोम्मई (Photo Credits-ANI Twitter)

Follow Us
Follow Us:

हुब्बाली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार (Karnataka Cabinet Expansion) पर निर्णय विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद भाजपा आलाकमान की सलाह पर लिया जाएगा। विधानसभा का सत्र अगले सप्ताह शुरू हो रहा है। राज्य मंत्रिमंडल में कुल तय संख्या 34 की जगह मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हैं। बोम्मई ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ सरकार के सामने फिलहाल विधान परिषद का चुनाव है। इसके बाद विधानसभा का सत्र है। इसके बाद नेतृत्व की सलाह पर आगे निर्णय लिया जाएगा।” 

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13-24 दिसंबर के बीच सीमावर्ती बेलगावी जिले में होगा। चार अगस्त को मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के एक सप्ताह बाद बोम्मई ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 29 मंत्रियों को शामिल किया था।  मंत्री के पद के कई दावेदारों की वजह से बोम्मई, मंत्रिमंडल का विस्तार करने और चार खाली पदों को भरने के लिए दबाव में हैं। शुरू से भाजपा में रहने वाले कई वरिष्ठ विधायक अगस्त में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उन्हें छोड़ दिया गया और ‘बाहरी लोगों’ को तरजीह दी गई।

 ‘बाहरी लोगों’ जैसा शब्द भाजपा में कांग्रेस और जद(एस) के उन विधायकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो 2019 में अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया था जिसके बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा और भाजपा टिकट पर निर्वाचित हुए। वहीं, विधान परिषद के चुनाव के लिए जद(एस) के साथ समझौते पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ ‘ एच डी कुमारस्वामी को जद (एस) के निर्णय के बारे में बताना है।”(एजेंसी)  

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक

कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

कावेरी पानी विवाद में उग्र हुए तमिलनाडु के किसान, रेत में खुद को दबाकर किया प्रदर्शन, फसल बचाने को हुए मोहताज

Karnataka cabinet expansion decision on cabinet expansion after winter session says cm basavaraj bommai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2021 | 05:04 PM

Topics:  

  • Karnataka
  • Karnataka Cabinet Expansion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.