Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक: मैसुरू में हुई सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने की मुआवजे की घोषणा

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: May 29, 2023 | 06:49 PM

Photo: @ANI/ Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मैसुरू (कर्नाटक): यहां के टी नरसीपुरा तालुक में सोमवार को एक कार तथा निजी बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई।

सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक बेल्लारी जिले के सांगनाकल्लू के रहने वाले थे। वे शाम के समय इनोवा कार में बीआर हिल्स से लौट रहे थे।  सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। 

Karnataka | 10 people including two children dead in an accident between a private bus and a car near Tirumakudalu-Narasipura: Seema Latkar, SP Mysuru — ANI (@ANI) May 29, 2023

सम्बंधित ख़बरें

मां-बाप, बहन की हत्या कर अपने कमरे में दफनाया, बोला- दीदी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं था तो सबको मार डाला

IPL 2026 में चिन्नास्वामी में होंगे मैच? KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा- अब RCB की पाले में है गेंद

कर्नाटक DGP सस्पेंड, रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुए थे IPS के. रामचंद्र राव, आखिर कैसे खुली पोल- VIDEO

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नपे कर्नाटक के DGP, ऑफिस में आपत्तिजनक हरकतों के आरोप, VIDEO हुआ था वायरल

सीएम सिद्धारमैया ने की मुआवजे की घोषणा 

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही  संबंधित अधिकारियों को मैसूरु के तिरुमकुदलु-नरसीपुरा के पास सड़क दुर्घटना में घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Karnataka CM Siddaramaiah announces Rs 2 lakh each as compensation to the families of the deceased from the CM Relief Fund, directs the concerned officials to ensure proper treatment for the injured in road accident near Tirumakudalu-Narasipura, Mysuru. pic.twitter.com/erJ3hEFW7D — ANI (@ANI) May 29, 2023

बताया जा रहा है कि निजी बस कोल्लेगला की ओर जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार रहे तीन घायलों को भी चामराजनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन व आपातकालीन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि शव “क्षत विक्षत” स्थिति में थे।  पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)

Karnataka 10 killed in road accident in mysuru cm siddaramaiah announces compensation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2023 | 06:49 PM

Topics:  

  • Karnataka
  • Karnataka Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.