-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kapurthala The Smallest And Beautiful City Of India
भारत का सबसे छोटा शहर, जिसकी खूबसूरती के आगे बड़े-बड़े शहर है फीके, देखें यहां के शाही ठाठ बाट
- Written By: अक्सा अंसारी

(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: हमारा भारत देश सांस्कृतिक (Cultural) और ऐतिहासिक (Historical) धरोहरों से समृद्ध है। यहां हर एक राज्य, शहर, गांव और कस्बों में अपनी अलग संस्कृति और सुंदरता देखने को मिलती है। देश का हर एक राज्य, शहर अपने आप में अनोखी और अलग पहचान रखता है। कहीं बड़े-बड़े शहर प्रगति में निरंतर कार्य करते रहे हैं तो कहीं छोटे शहरों की सुंदरता मन मोह लेती है। अब बात सुंदरता की शुरू हो गई है तो बताइए की हमारे देश का सबसे छोटा शहर कौन सा है? जहां की सुंदरता आंखों को पलकें झपकाने का मौका ही नही देती है।
आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं देश के सबसे छोटे शहर से जो कहने को तो छोटा शहर है लेकिन यहां की सुंदरता की वजह से लोग इसे “पंजाब का पेरिस (Paris Of Punjab)” कहते है। हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे छोटे शहर कपूरथला (Kapurthala The Smallest City Of India) की जिसकी खूबसूरती के लोग बड़े ही दीवाने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
पिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
पंजाब का पेरिस
क्यों है सबसे छोड़ा शहर?
कपूरथला (Smallest city of India) कि आखिरी जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या एक लाख भी नहीं थी। हालांकि, अब इसमें बढ़ोतरी हुई होगी इसकी पूरी संभावना है।
कपूरथला की खूबसूरत इमारतें
शाही राजघरानों का शहर
एक समय था जब यहां शाही महल और राजघरानों का राज हुआ करता था। हालांकि, आज भी यहां की इमारतों का शाही अंदाज देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। किसी समय में यहां की साफ-सफाई देखकर इसे पंजाब का पेरिस के नाम से पुकार ते थे।
कपूरथला के शाही राजघराने
तो ऐसे मिला नाम…
इस शहर को नवाब कपूर के नाम से जाना जाता है। उन्हीं के नाम पर इसका नाम कपूरथला पड़ा। ये शहर वर्तमान में कई मायने में अहम है। फिर चाहे बात रेलवे फैक्ट्री की हो या फिर जगतजीत पैलेस की खूबसूरती की हो या एलिसी पैलेस की।
खूबसूरती जो बना दे दीवाना
यहां रेलवे की इंटीग्रेल कोच फैक्ट्री मौजूद है जहां ट्रेन के डिब्बे तैयार किए जाते हैं। यहां का जगतजीत पैलेस में कभी महाराजा जगतजीत सिंह रहा करते थे। अब इसका इस्तेमाल सैनिक स्कूल के रूप में किया जाता है। हालांकि, इसकी खूबसूरती आज भी देखने लायक है।
कपूरथला इंटीग्रल कोच फैक्ट्री
यहां एलिसी पैलेस, कांजली वेटलैंड्स और शालीमार गार्डन भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि, 1962 में कंवर बिक्रम सिंह द्वारा तैयार करवाए गए एलिसी पैलेस को एमजीएन स्कूल में बदल दिया गया है।
वहीं, कांजली वेटलैंड्स एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। ये एक आर्टिफिशियल झील है। यहां आकर वन्यजीव फोटोग्राफी का भी आनंद उठाया जा सकता है।
Kapurthala the smallest and beautiful city of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM










