-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kamal Nath Rejected Joining Bjp Will Join Bharat Jodo Yatra In Mp
कमलनाथ ने BJP में जानें के अटकलों को किया ख़ारिज, बोले-MP में भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
- Written By: मृणाल पाठक

कमल नाथ और राहुल गांधी (PIC Credit: Social Media)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के पार्टी से रिश्ता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने संबंधी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के प्रदेश में पहुंचने के बाद इसमें शामिल होंगे।
दूसरी तरफ, कमलनाथ ने भी इन अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया और अपने करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे हैं तथा उनके पुत्र नकुलनाथ एक बार फिर से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि कमलनाथ को लेकर जो अटकलें और दुष्प्रचार हैं, वे सब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किया धरा है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कमलनाथ जी हमारे बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं। जो भी अटकलें चल रही हैं, ये सब भाजपा और मीडिया के एक हिस्से द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार है।” सिंह के अनुसार, ‘‘कमलनाथ जी से मेरी कल (रविवार) भी बात हुई, परसों (शनिवार) भी बात हुई थी। उनसे चर्चा हुई कि यात्रा में किस तरह से तैयारियां करनी हैं। कल (मंगलवार) मैं भोपाल जा रहा हूं, सांसद, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक होगी। बैठक में कमलनाथ जी भी शामिल होंगे। उनके सुझाव के हिसाब से यात्रा चलेगी…कमलनाथ जी यात्रा में प्रमुख रूप से भाग लेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
उन्होंने कमलनाथ या उनके पुत्र नकुलनाथ के भाजपा के साथ जाने की अटकलों से संबंधित सवाल पर कहा, ‘‘ये सारी अफवाहें हैं। भाजपा का सबसे बड़ा काम यही है कि वह गलत सूचना और दुष्प्रचार फैलाती है।” सिंह ने कहा कि कमलनाथ यात्रा की तैयारियों में भाग ले रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि नकुलनाथ भी यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह यात्रा मार्च महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश में दाखिल होगी।
उधर, कमलनाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे तथा उनके पुत्र नकुलनाथ कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद वर्मा ने कहा कि उनकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ विस्तृत चर्चा हुई और कमलनाथ ने उन्हें बताया कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की मध्य प्रदेश में सफलता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही भोपाल में एक बैठक करेंगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (कमलनाथ) मुझसे कहा कि मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रभारियों को बुलाऊंगा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करूंगा। मैंने उनके बारे में मीडिया की अटकलों के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि मैं क्यों एक काल्पनिक प्रश्न का उत्तर दूं।” वर्मा के मुताबिक, कमलनाथ ने उनसे कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसे काल्पनिक सवालों का जवाब देने की जरूरत है। मैंने किसी भी मीडियाकर्मी को यह नहीं बताया कि मैं (कांग्रेस) छोड़ रहा हूं या भाजपा के साथ समझौता कर रहा हूं…मुझे काल्पनिक प्रश्न का उत्तर क्यों देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता और वह कहीं नहीं जा रहे।
वर्मा ने कहा, ‘‘यह सोचना ही व्यर्थ है कि जिस व्यक्ति ने इंदिरा जी, राजीव जी और संजय जी के साथ काम किया है, जिन्हें इंदिरा (गांधी) का तीसरा बेटा कहा जाता है, वह पार्टी छोड़ देंगे। जिस व्यक्ति ने कांग्रेस में 40 साल बिताए हैं, वह कहीं भी कैसे जा सकते हैं?” नकुलनाथ से जुड़े सवाल पर वर्मा ने कहा, ‘‘नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ेंगे और जीतकर आएंगे।”
नकुलनाथ वर्तमान में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। गत शनिवार को मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा था कि वे अति उत्साहित न हों और अगर कुछ होता है वह खुद जानकारी देंगे। पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ और नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
इन अटकलों को शनिवार को उस वक्त बल मिला जब नकुलनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने परिचय से ‘कांग्रेस’ हटा दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि कमलनाथ पार्टी और गांधी-नेहरू परिवार का साथ नहीं छोड़ेंगे।
(एजेंसी)
Kamal nath rejected joining bjp will join bharat jodo yatra in mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














