-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kalpana Chawla Birthday Know Unheard Things Related To Life Who Created History
Kalpana Chawla Birthday: माता-पिता चाहते थे टीचर बनाना, लेकिन आसमान छूना चाहती थीं कल्पना चावला
- Written By: मनोज आर्या
कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था। उनकी माता संजयोती चावला थी और पिता बनारसी लाल चावला थे। बचपन से ही पढ़ने में रुचि रखने वाली कल्पना हमेशा टॉप छात्रों की लिस्ट में रहती थी।

कल्पना चावला
नवभारत डेस्क: भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज 63वीं जयंती है। वे भारत की पहली महिला थी जिन्होंने स्पेस में जाकर इतिहास रच दिया। बचपन से ही आसमान में उड़ने का ख्वाब देखने वाली कल्पना ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी जान लगा दी और इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कल्पना चावला को अपने जीवन में दो बार स्पेस में जाने का अवसर मिला। आइए कल्पना चावला की जयंती (Kalpana Chawla Birthday) पर उनके जीवन के कुछ अहम पहलुओं को जान लेते हैं।
कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था। उनकी माता संजयोती चावला थी और पिता बनारसी लाल चावला थे। बचपन से ही पढ़ने में रुचि रखने वाली कल्पना हमेशा टॉप छात्रों की लिस्ट में रहती थी। उनके माता-पिता चाहते हैं थे कि वे टीचर बने। लेकिन उन्होंने अंतरिक्ष यात्री बनने का ख्वाब देख लिया था।
अमेरिका से पूरी की मास्टर की पढ़ाई
बैचलर डिग्री प्राप्त करने के बाद कल्पना चावला अपनी मास्टर की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार 1984 में उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की। केवल इतना ही नहीं 1988 में पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की। वह 1988 का ही समय था जब चावला ने नासा के लिए कार्य करना शुरू कर दिया। कार्य करने के दौरान ही 1994 में उन्हें स्पेस मिशन के लिए चयनित कर लिया गया। उनका चयन अंतरिक्ष यात्री के रूप में किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
जब शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भगवान दादा के थप्पड़ से ललिता पवार को हुआ फेशियल पैरालिसिस
कभी स्कूल से किए गए थे बाहर, आज किताबों में पढ़ाए जाते हैं लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे, जानें उस एक दिन की कहानी
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अंतरिक्ष की सैर करने वाली पहली भारतीय महिला
सबसे खास बात यह है कि अंतरिक्ष की सैर करने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला ने एक नहीं बल्कि दो बार स्पेस की सैर की। 1997 में उन्हें पहली बार अंतरिक्ष उड़ान के लिए चुना गया था। उनकी पहली उड़ान 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक चली। इसके बाद 2003 में उन्होंने कोलंबिया शटल से स्पेस के लिए अपनी दूसरी उड़ान भरी। 16 दिनों तक चलने वाला यह अभियान 1 फरवरी को संपन्न होना था लेकिन यान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वे वापस नहीं आ पाई और कल्पना समेत अन्य 6 यात्रियों की भी मौत हो गई। पूरा विश्व आज भी कल्पना को उनके योगदान के लिए याद करता है। उनके योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड और सम्मान दिए गए।
Kalpana chawla birthday know unheard things related to life who created history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद हुआ बलूचिस्तान! मुनीर की सेना के फेल हुए सभी सैन्य ऑपरेशन, 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान
Aug 04, 2026 | 01:18 PMबुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 01:17 PMYeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Aug 04, 2026 | 01:17 PMRaksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Aug 04, 2026 | 01:16 PMनागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
Aug 04, 2026 | 01:16 PMसांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर
Aug 04, 2026 | 01:16 PM6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Aug 04, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














