5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam 5 August: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में झमाझम बारिश की संभावना, वहीं केरल के 8 जिलों में IMD ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
Kal Ka Mausam, Weather Update 5 August 2026
सांकेतिक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Kal Ka Mausam, Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदला है। उत्तर भारत में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है और लगातार बारिश हो रही है। वहीं दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कल यानी 5 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, ओडिशा तथा महाराष्ट्र शामिल हैं। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। राजधानी दिल्ली में दिनभर घने बादल छाये हुए हैं और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। इस बीच IMD ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी मौसम सुहावना बना रहेगा। कल दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश

IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में 6 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में कल तेज बारिश होने की संभावना है। कल कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का भी अलर्ट है।

केरल में बारिश का ‘रेड अलर्ट’

केरल के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल के 8 राज्यों में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने चार जिलों अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य दो जिलों तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

Kal Ka Mausam, Weather Update 5 August 2026
बारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत

हरियाणा और पंजाब में भी होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी आज बारिश हुई है, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी दोनों राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com